खबर लहरिया खेल विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारत ने जीते 73 पदक

विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारत ने जीते 73 पदक

साभार: विकिपीडिया

14 से 25 मार्च को ऑस्ट्रिया में आयोजित विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में विश्व के 100 देशों ने भाग लिया। इन खेलों में भारत ने अपना बेहतरीन प्रर्दशन दिखाते हुए 73 पदक हासिल किए, जिनमें 37 स्वर्ण, 10 रजत और 26 कांस्य पदक हैं।
भारत ने फ्लोर हॉकी, एकीकृत फ्लोरबॉल और पारम्परिक फ्लोरबॉल जैसे खेलों में स्वर्ण पदक जीते। पिछले विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के दौरान प्योंगचंग, दक्षिण कोरिया और भारत ने 46 पदक हासिल किए थे।
इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के संजय कुमार ने देश का नाम रोशन किया। उन्होंने स्नो बोर्डिंग में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।