खबर लहरिया वाराणसी मोदी के स्वागत में बरबाद हुआ डीरेका स्टेडियम

मोदी के स्वागत में बरबाद हुआ डीरेका स्टेडियम

15-07-15 Kshetriya Banaras - Modi Visit Prep 2 webजिला वाराणसी। आई. पी. एल. स्टार करन शर्मा, रणजी क्रिकेटर अविनाश यादव, आशीष सिंह जैसे खिलाडि़यो को चमकाने वाला डीरेका क्रिकेट स्टेडियम कम से कम छह महीने के लिए खेलने लायक नहीं बचा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत की तैयारियों ने इसे तहस नहस कर दिया। यहां पंडाल बनाने और पानी निकालने के लिए स्टेडियम पर जगह जगह गढ्ढे कर दिए गए हैं। बड़ी गाडि़यों के मैदान पर चलने से मैदान धंस गया है। जिसके वजह से मैदान पर मैच खेलना तो दूर अभ्यास भी नहीं किया जा सकता। नवम्बर दिसम्बर में इसी मैदान पर राज्यों के रेल क्रिकेट का मैच खेला जाना है। लेकिन मैदान की हालत से यही लग रहा है कि डीरेका से यह मेजबानी छीनी जा सकती है। यानी यह खेल यहां अब होना मुश्किल है। इस मैदान पर अभ्यास करने वाले मनोज, शिवम, राजू इन लोगों का कहना है कि हम यहां पर दो तीन साल से अभ्यास कर रहे हैं। लेकिन इतनी बुरी स्थिति मैदान की पहले कभी नहीं देखी। डीरेका के डी.जी.एम. मनीश कुमार का कहना है कि अभी तैयारियों के दौरान आया सामान हटाया जा रहा है। सारा सामान हटने के बाद मालूम होगा कि कितना नुकसान हुआ है।