खबर लहरिया महिलाओं के खिलाफ हिंसा महिला अपराध रोकने में अमेरिका से मदद का ऑफर

महिला अपराध रोकने में अमेरिका से मदद का ऑफर

वॉशिंगटन ।। दिल्ली गैंगरेप की घटना के मद्देनजर अमेरिका ने महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में मदद की पेशकश की है। उसने हिंसा से लड़ रही सरकारी और प्राइवेट निजी संस्थाओं को मजबूत बनाने में मदद की पेशकश की है।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने गुरुवार को कहा कि भारत हो या कोई और जगह हमारा लक्ष्य महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में लड़ रही सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने में मदद करना है।

नूलैंड ने बताया कि पिछले कुछ सप्ताह से बीमार चल रहीं विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को दिल्ली गैंगरेप मामले की पूरी जानकारी है। बतौर सरकार हमने पूरी दुनिया में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में काम किया है। हमारी कई परियोजनाएं हैं जिनमें भारत में चल रहे सार्वजनिक शिक्षा, गैर सरकारी संगठनों (जो हिंसा की शिकार महिलाओं और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद करते हैं) की मदद आदि शामिल हैं।