खबर लहरिया खेल भारत बना अंडर-18 एशिया कप हॉकी चैंपियन

भारत बना अंडर-18 एशिया कप हॉकी चैंपियन

asia-cup-hockey_650x400_61475246553-wwभारत ने 30 सितम्बर को फाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 5-4 से हराकर अंडर-18 एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
भारत ने इस जीत से टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में बांग्लादेश से मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।
भारत ने बेहतरीन शुरुआत की और मैच के चौथे ही मिनट में गुरजंत सिंह ने गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। अजीत कुमार पांडेय ने 14वें मिनट में गोल कर इस बढ़त को 2-0 कर दिया। परमिंदर सिंह ने 20वें मिनट में तीसरा गोल किया और हाफ टाइम तक भारत 3-0 से आगे था।
दूसरे हाफ में बांग्लादेश ने जोरदार वापसी की उसने कुछ अंतराल पर दो गोल कर स्कोर 3-2 से कर दिया। भारत और बांग्लादेश के बीच आक्रामक खेल जारी रहा और मुक़ाबला 5-4 से भारत के पक्ष में रहा।
इससे पहले, भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताबी मुक़ाबले में जगह बनाई थी।
मनोरंजक संघर्ष के बीच भारत ने खिताब जीत लिया। भारत के हार्दिक सिंह को मैन ऑफ द मैच और पंकज कुमार को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर ट्रोफी से नवाजा गया।