खबर लहरिया खेल भारत की 100 साल की महिला ने अमरीका में जीता गोल्ड

भारत की 100 साल की महिला ने अमरीका में जीता गोल्ड

14222264_1165017430221704_2253097086592683289_n100 वर्षीय भारतीय महिला मान कौर ने 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया और स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता के उनके उम्र वर्ग में किसी और महिला ने हिस्सा ही नहीं लिया। वो एकमात्र धाविका थीं लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि इस उम्र में भी उन्होंने अंतिम लाइन तक दौड़ पूरी की। 100 वर्षीय मान कौर ने 100 मीटर दौड़ को 1 मिनट 21 सेकेंड में पूरा किया। अमेरिकन मास्टर्स गेम्स में दौड़ पूरी करने के बाद उन्होंने अपने हाथ हवा में खड़े करके खुशी जताई।