खबर लहरिया खेल धोनी ने लिया कप्तानी से संन्यास

धोनी ने लिया कप्तानी से संन्यास

दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय टीम के बेहद लोकप्रिय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जनवरी 4 को टी 20 और एक दिवसीय अंतर राष्ट्रीय खेल कप्तानी से संन्यास ले लिया है बी सी सी आई ने अपोनी एक घोषणा में इस बात को निश्चित कर दिया है

धोनी के कप्तानी का इतिहास बहुत रोमांचक और सफल रहा है, 199 मैचेस में से 110 मैच जीतें गए थे धोनी के कप्तानी में। 72 टी 20 मैचेस में धोनी कप्तान रहे, जिस में से टीम ने 41 जीते।

35 साल के धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान रहे हैं, और उनके शांत स्वभाव और मैदान पर प्रशंसनीय रणनीति को सब ने सराहा है, सिर्फ भारत में ही नहीं पर पूरे देश में।