खबर लहरिया खेल धोनी की फ़िल्म ने किया धमाल

धोनी की फ़िल्म ने किया धमाल

14731204_1201364503253663_4306633164762487984_nमहेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ ने 30 सितंबर को रिलीज होने के बाद अब तक 112 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के निर्माताओं का दावा है कि यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली (बायोपिक)किसी के जीवन पर फ़िल्म है।
इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इस फिल्म में धोनी के रांची की सड़कों से भारत के सफलतम कप्तान बनने तक के सफर को बयां किया गया है। फिल्म ने 10 अक्टूबर को 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की जिसके बाद इसकी अब तक की कमाई का कुल आंकड़ा 112.70 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस बात से पता चलता है कि लोगों में धोनी के प्रति कितना प्यार है।
इस फिल्म में सुशांत सिंह ने धोनी का किरदार निभाया है