खबर लहरिया खेल गीता फोगट को जानें-

गीता फोगट को जानें-

साभार: विकिपीडिया

1.गीता फोगट भारत की जानी मानी पहलवान है।
2. आमिर खान की मूवी दंगल उन्ही की कहानी पर आधारित है।
3. गीता का जन्म 15 दिसम्बर 1988 को हरियाणा के भिवानी जिले के बालाजी गांव में हुआ था।
4. गीता ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल प्रतियोगिता में महिला कुश्ती के 55 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
5. जलंधर में 2009 में राष्ट्रमंडल प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।
6. पहलवान गीता और उसकी बहन बबीता को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता महावीर सिंह ने बहुत मेहनत करी है।
7. गीता ने 2012 के वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगता में कांस्य पदक, 2013 के कॉमनवेल्थ में रजत पदक और 2015 के एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।
8. हाल ही में गीता ने पहलवान पवन सरोहा के साथ शादी की है।
9. गीता बताती हैं की उनकी दादी उनके जन्म के समय एक पोता चाहती थी, पर आज वोही दादी कहती हैं की गीता जैसी सौ बेटियां हो।
10. मूवी दंगल की सफलता के बाद गीता को दर्शाने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख बहुत मशहूर हो गयी हैं। मूवी में काम करने के लिए उन्होंने पहलवानी की कसरत भी करी थी।