खबर लहरिया खेल इंग्लैंड के बेन स्टोक्स बने आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स बने आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

साभार: विकिपीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण की नीलामी में सबसे ज्यादा रकम वाले इंग्लैंड के बेन पाने वाले स्टोक्स नीलामी को लेकर बेहद उत्साहित थे और इसे देखने के लिए सुबह 3:30 बजे ही उठ गए थे।
स्टोक्स पहली बार आईपीएल में खेलेंगे और इसी कारण वह बड़ी दिलचस्पी से नीलामी पर निगाह बनाए हुए थे। स्टोक्स को 20 फरवरी को हुई नीलामी में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 14।5 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत में खरीदा है। इस रकम को पाने के साथ ही स्टोक्स ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं।
स्टोक्स के लिए मुंबई इंडियंस, रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलौर, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी लगातार बोली लगाई। इसी कारण स्टोक्स की कीमत लगातार बढ़ रही थी।

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

वहीँ भारतीय खिलाड़ियों में करण शरमा के लिए सबसे ऊंची बोलो लगी, 3.2 करोड़ में इनको मुंबई इंडियन टीम ने खरीद लिया है।