खबर लहरिया क्राइम महिला ने मोहल्ले के लड़के पर लगया छेड़खानी का आरोप

महिला ने मोहल्ले के लड़के पर लगया छेड़खानी का आरोप

बांदा जिला, तिंदवारी ब्लॉक थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि मोहल्ले का लड़का जिसका नाम अनुरागी (नेता) है वह रात को उसके घर में घुसता है और छत पर जाकर लेट जाता है। फिर छिपकर इधर-उधर से पत्थर चलाकर मारता है। जब वह विरोध करती है तो वह उसके साथ छेड़खानी करने लगता है।

पीड़िता घटना की शिकायत लेकर आरोपी अनुरागी के घर गयी और उसकी माँ को सब बताया। लेकिन आरोपी की माँ ने कुछ नहीं किया। फिर अनुरागी ने पीड़िता के साथ मारपीट की, उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसे खरंजे में फेंक दिया जिससे उसके शरीर पर काफी छोटे आईं।

ये भी देखें :

लड़की के साथ हुई छेड़खानी, परिवार का आरोप

पीड़िता ने तिंदवारी थाने में शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। महिला की माँ ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी को मारने की धमकी देता है। उसकी बेटी का पति 10 साल पहले मर चुका है। इसी वजह से उसे अकेला देखकर आरोपी उसे परेशान करता है। उसे कुछ कहते है तो आरोपी का परिवार गाली-गलौच करता है। वह चाहती हैं कि आरोपी को गिरफ्तार कर सज़ा मिलनी चाहिए।

इस मामले में तिंदवारी थाने के दीवान बलवीर सिंह ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ़्तार कर उस पर आईपीसी की धारा 354, 504, 506 लगाई गयी है और उसे जेल भेजा जाएगा।

ये भी देखें :

महोबा: 6 सालों से महिला के साथ हो रही छेड़खानी और अशोभनीय बाते, महिला ने लगाया आरोप

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)