खबर लहरिया क्राइम महोबा: 6 सालों से महिला के साथ हो रही छेड़खानी और अशोभनीय बाते, महिला ने लगाया आरोप

महोबा: 6 सालों से महिला के साथ हो रही छेड़खानी और अशोभनीय बाते, महिला ने लगाया आरोप

महोबा जिले के पनवाड़ी थाना के अंतर्गत एक गाँव में छेड़खानी का मामला सामने आया है। 26 वर्षीय महिला का आरोप है कि उसके फूफा पहलवान सिंह जिसकी उम्र 45 साल है और पारिवारिक बेटा जसवंत सिंह जिसकी उम्र 23 साल है। दोनों ने महिला के साथ छेड़खानी की है। वह दोनों महिला के साथ अशोभनीय बातें भी करते थे।

टीकमगढ़: पड़ोसी ने की नाबालिक के साथ छेड़खानी, पीड़िता का आरोप 

ऐसा उसके साथ 6 सालों से होता आ रहा है। जब महिला इन बातों के लिए मना करती, तो उसे मारा जाता। 6 मार्च को भी ऐसा ही हुआ। जब उसने तंग आकर दोनों का विरोध किया तो उसे सड़क पर ले जाकर मारा-पीटा गया। अपने साथ हुई घटना की शिकायत के लिए वह पुलिस थाने भी पहुंची। लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। 8 मार्च को वह कुलपहाड़ सीओ कार्यलय भी गयी थी।

वहां से भी उसे कोई सहायता नहीं मिली। महिला का कहना है कि अगर उसके मामले सुनवाई नहीं होगी तो वह आत्मदाह कर लेगी। इसके लिए सिर्फ पुलिस प्रशासन ही जवाबदेही होगा। उसने छेड़खानी की बात अपने पति को भी बताई। जिसके बाद उसके ससुर और जसवंत के द्वारा उन्हें मारने की धमकी दी जाती है। इस मामले में पनवाड़ी थाना के दरोगा अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने ऑफ कैमरा बताया कि अभी तक वह मामले की जांच कर रहे थे। जो भी इसमें आरोपी पाया गया है, उसके ख़िलाफ़ 10 मार्च को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धारा 354क, 504 और 506 के तहत केस दर्ज़ कर जेल भेज दिया गया है।