खबर लहरिया चुनाव विशेष क्या युवा सोच से बदलेगी बिहार की राजनीति की दिशा? राजनीति, रस, राय

क्या युवा सोच से बदलेगी बिहार की राजनीति की दिशा? राजनीति, रस, राय

नमस्कार दोस्तों, मैं हूँ मीरा देवी, खबर लहरिया की ब्यूरो चीफ। मेरे शो राजनीति रस राय में आपका बहुत बहुत स्वागत है। एक बार फिर से हाजिर हूँ मैं, आपके साथ राजनीति की चर्चा को लेकर। कैसे हैं सब और बताइये क्या चल रहा है। उत्तर प्रदेश का पंचायत चुनाव अभी खत्म हुए छह महीने नहीं बीते कि बिहार में पंचायत चुनाव चल रहे हैं। फिर मध्यप्रदेश के पंचायत चुनाव आ रहे हैं और यूपी विधानसभा चुनाव तो सबकी नजर में है ही। अब राजनीति में यूथ की रुची इतनी बढ़ गई है कि वह बिना चुनाव मैदान में उतरे रह ही नहीं सकते।

इस समय बिहार में पंचायत चुनाव चल रहे हैं। हमने वहां जाकर कवरेज किया। अलग-अलग तरह की स्टोरियां करी जिसमें खासकर यूथ पर स्टोरियां बनाई। बहुत कुछ बदलाव देखने को मिला कि इस चुनाव में खासकर यूथ चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने ठाना है कि वह अपने गांव की तस्वीर बदल देंगे। विकास करना चाहते हैं। गांव का ही नहीं खुद का भी।

ये भी देखें –

6 महीने बाद भी दलित महिला प्रधान को नहीं मिला काम का अधिकार, राजनीति रस राय

एक ऐसी लड़की चुनाव मैदान में है जो डॉक्टर की पढ़ाई कर रही है। आप क्या सोचते हैं, कमेंट करके जरूर बताइएगा। लेकिन मैं सोच रही हूं कि इतना अच्छा कैरियर बनाने की राह को छोड़कर चुनाव लड़ने का जुनून? भला क्यों? एक मायने में अच्छा भी है, क्योंकि बदलाव बहुत जरूरी है। ये बदलाव देश का भविष्य जो यूथ है वही तो करेगा। इसीतरह से उत्तर प्रदेश चुनाव में भी यूथ ने खूब जोर आजमाइश करी और अब प्रधान हैं।

दूसरे उम्मीदवार जो सामाजिक कार्यकर्ता हैं अब वह भी गांव का मुखिया बनने की ठानी है। जनता से खूब प्यार मिल रहा है लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि बस अब यही मुखिया की सीट जीतेंगे। उस गांव के लोग कह रहे हैं कि वैसे भी वह उनकी मदद करते आये हैं सामाजिक कार्यकर्ता बनकर। अगर मुखिया बन गए कि जरूर कुछ न कुछ बदलाव तो होगा ही।

ये भी देखें –

किसान आंदोलन को लेकर कब बंद होगा सियासी वार? राजनीति, रस, राय

पंचायत चुनाव की रणभेरी बजते ही पंचायतों में युवा उम्मीदवारों की फौज आ गयी है। प्रखंड के हरेक पंचायतों में दर्जनों की संख्या में युवा उम्मीदवार अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने में लगे हैं। इसके लिए गांव के गलियारों से लेकर चौक चौराहों पर लोगों के मन का टटोल रहे हैं। यही नहीं सबसे कह रहे हैं आशीर्वाद दीजिये तभी वह चुनाव लड़ेंगे। चुनाव कौन जीतेगा किसके सिर ताज चमकेगा यह तो आने वाले चुनाव नतीजे बताएंगे। ये बदलती राजनीति कितना खरी उतर पाएगी इसका तो इंतज़ार करना ही पड़ेगा। तब हम पूंछ पाएंगे उनसे सवाल।

साथियों इन्हीं विचारों के साथ मैं लेती हूं विदा, अगली बार फिर आउंगी एक नए मुद्दे के साथ। अगर ये चर्चा पसन्द आई हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। लाइक और कमेंट करें। अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। बेल आइकॉन दबाना बिल्कुल न भूलें ताकि सबसे पहले हर वीडियो का नोटिफिकेशन आप तक सबसे पहले पहुंचे। अभी के लिए बस इतना ही, सबको नमस्कार!

ये भी देखें –

कहीं सपा तो कहीं भाजपा का बोलबाला, कौन पड़ेगा किसपर भारी? राजनीति, रस, राय

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)