खबर लहरिया Blog UP Elections 2022 : बाँदा जनपद की चारों विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के लिए होगी बसों की व्यवस्था

UP Elections 2022 : बाँदा जनपद की चारों विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के लिए होगी बसों की व्यवस्था

बांदा जनपद की चारों विधानसभा में पोलिंग पार्टियों के लिए 359 बसों का इस्तेमाल किया जाएगा।

                                            credit – Uttar Pradesh News

बाँदा जनपद की चारों विधानसभा में निर्वाचन हेतु जिले की कुल 1507 पोलिंग पार्टियों को जिलाधिकारी के आदेश अनुसार बसों के ज़रिये से मतदान केंद्रों पर भेजा जाएगा।

ये भी देखें –  UP Elections 2022 : “बुंदेलखंड के वीरप्पन” के बेटे और भतीजे को सपा ने दिया टिकट

पोलिंग पार्टियों के लिए की गयी बसों की व्यवस्था

– 232 तिंदवारी विधानसभा में कुल 384 पोलिंग पार्टियां जिसके लिए 79 बसें रखी गयी हैं।
– 233 बबेरू विधान सभा में कुल 386 पोलिंग पार्टियों हैं। यहां 83 बसों का प्रबंध किया गया है।
– 234 नरैनी विधानसभा में कुल 404 पोलिंग पार्टियों। यहां 89 बसों का इंतज़ाम किया गया है।
– 235 बाँदा विधानसभा में कुल 333 पोलिंग पार्टियों हैं। यहां सुविधा के लिए 78 बसों का बंदोबस्त किया गया है।

इसके अलावा 30 बसें आरक्षित भी रखी जाएंगी। कुल मिलाकर चारों विधानसभा में पोलिंग पार्टियों के लिए 359 बसों का इस्तेमाल किया जाएगा।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : अपना दल और सपा गठबंधन में सीटों को लेकर पड़ी दरार

हल्के वाहनों का भी किया जाएगा प्रबंध

साथ ही यह भी बता दें, चारों विधानसभा के कुल 19 ज़ोनल मजिस्ट्रेट तथा 134 सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए कुल 153 हल्के वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। जिले में सभी सीमाओं पर नियुक्ति निगरानी मजिस्ट्रेट, उड़ान दस्ता मजिस्ट्रेट व बीडियो निगरानी समितियों आदि के लिए लगभग 75, ऑब्ज़र्वर व उनके स्कर्ट के लिए 12 हल्के वाहन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु कुल 295 हल्के वाहन व साथ ही पुलिस विभाग के लिए भी 310 हल्के वाहन व 66 भारी वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

ये भी देखें – चुनाव बहिष्कार : चुनाव चल रहे पर स्कूल बंद क्यों ? | UP Elections 2022

नगर मजिस्ट्रेट एवं यातायात प्रभारी केशवनाथ गुप्त द्वारा अवगत कराया गया कि उपरोक्त वाहनों की समस्त व्यवस्था किये जाने हेतु जनपद मे पंजीकृत वाहनों को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वाहन मालिकों को अधिग्रहण आदेश भेजे गए हैं। साथ ही वाहन मालिकों से अपील की गई कि वे अपने वाहन निर्धारित तिथि,समय व निश्चित स्थान पर अपने वाहन मय वाहन चालक के प्रस्तुत करें। अगर ऐसा नहीं होता तो इस स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं में निर्वाचन कार्य में बाधा उतपन्न करने पर कार्यवाही कर दी जाएगी ।

(यह जानकारी सहायक निदेशक बचत एवं सहायक प्रभारी अधिकारी यातायात श्री राकेश जैन द्वारा दी गई।)

ये भी देखें – UP Elections 2022 : आप पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की लिस्ट की ज़ारी, कहा जीतें तो मुफ़्त होगी बिजली

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)