खबर लहरिया Blog UP Election 2022: मैनपुरी की करहल सीट अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव – सपा

UP Election 2022: मैनपुरी की करहल सीट अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव – सपा

अभी तक यह लग रहा था कि अखिलेश आजमगढ़ के गुन्नौर से चुनावी मैदान में आ सकते हैं, लेकिन आज गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने यह ऐलान कर दिया कि अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे।

साभार – गूगल

आपको बता दें कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी इसी विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा था। चुनाव जीतकर वह विधानसभा पहुंचे थे। इसके अलावा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कॉलेज से ही शिक्षा प्राप्त की थी। वे यहां पर शिक्षक भी रहे। करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से सिर्फ चार किलोमीटर की दूरी पर है।

करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) का सात बार कब्ज़ा रहा है। इस विधानसभा सीट से 1985 में दलित मजदूर किसान पार्टी के बाबूराम यादव, 1989 और 1991 में समाजवादी जनता पार्टी (सजपा) और 1993, 1996 में सपा के टिकट पर बाबूराम यादव विधायक निर्वाचित हुए थे। साल 2000 के उपचुनाव में सपा के अनिल यादव, 2002 में बीजेपी और 2007, 2012 और 2017 में सपा के टिकट पर सोवरन सिंह यादव विधायक चुने गए थे।

करहल विधानसभा सीट से 2017 के चुनाव में सपा ने सोवरन सिंह यादव पर ही भरोसा जताया। सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे सोवरन सिंह यादव ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के रमा शाक्य को 40 हजार से अधिक वोट के बड़े अंतर से मात दी थी।

वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश चुनाव में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मैदान में होंगे। चंद्रशेखर आजाद ने ऐलान किया है कि वह गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले भीम आर्मी चीफ ने 18 जनवरी को यूपी की 33 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का किया था।

(साभार – आज तक)

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)