चित्रकूट के मऊ ब्लॉक के सेमरा गांव स्थित टेढ़ी पुरवा में आज भी करीब 150 ग्रामीण बिजली के इंतजार में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे के कारण पढ़ाई प्रभावित होती है और सांप-बिच्छू के काटने जैसी घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। मोबाइल चार्ज कराने के लिए ग्रामीणों को बरगढ़ जाना पड़ता है। ग्रामीणों और प्रधान ने बिजली विभाग में आवेदन देने की बात कही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, एसडीओ अजय चौरसिया का कहना है कि ग्रामीण कनेक्शन लेने के इच्छुक लोगों की सूची और हस्ताक्षर विभाग में जमा करें, इसके बाद बिजली पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ये भी देखें –
MP/Chhatarpur: स्कूली बच्चे और महिलाओं ने दी चेतावनी-बिजली नहीं लगी तो चक्का जाम करेंगे!
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’