खबर लहरिया Hindi MP/Chhatarpur: स्कूली बच्चे और महिलाओं ने दी चेतावनी-बिजली नहीं लगी तो चक्का जाम करेंगे!

MP/Chhatarpur: स्कूली बच्चे और महिलाओं ने दी चेतावनी-बिजली नहीं लगी तो चक्का जाम करेंगे!

छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के तत्सम गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 1 साल से बिजली की व्यवस्था नहीं है। बिजली न होने का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि दिन में सब्जी की दुकान लगाने के दौरान जहां बिजली मिलती है, वहां बल्ब चार्ज कर लाते हैं और रात में उसी चार्जिंग वाले बल्ब के सहारे घर में रोशनी करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे में बच्चों को पढ़ने में परेशानी होती है और कीड़े-मकोड़ों का भी डर बना रहता है। महिलाओं का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 15 अगस्त से पहले बिजली नहीं आई तो वे आंदोलन करेंगे और प्रशासन के यहां डेरा डालेंगे। वहीं, छतरपुर की कलेक्टर मृणाल मीणा ने ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि 15 अगस्त से पहले गांव में बिजली की व्यवस्था करा दी जाएगी।

ये भी देखें – 

MP में ITI निजीकरण का विरोध जारी, झारखंड से लेकर राजस्थान तक शिक्षा के लिए सड़कों पर उतरे छात्र 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke