प्रयागराज के जसरा ब्लॉक के कांटी गांव में 11 अगस्त को तालाब से एक लापता व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार का आरोप है कि मृतक का करीब दो साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए जमीन विवाद को मौत से जोड़ा है। वहीं शव की हालत को लेकर भी परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, हत्या के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
ये भी देखें –
UP/Ayodhya: अदला-बदली के बाद शुरू हुआ जमीन विवाद, दीवार गिराने का आरोप
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’