खबर लहरिया Hindi UP/Chitrakoot: 80 कुआं, 84 तालाब वाला रसिन गांव बुंदेलखंड की खोती जल विरासत

UP/Chitrakoot: 80 कुआं, 84 तालाब वाला रसिन गांव बुंदेलखंड की खोती जल विरासत

चित्रकूट जिले का रसिन गांव कभी अपनी जल विरासत के लिए प्रसिद्ध था। बुजुर्गों के अनुसार यहां लगभग 80 कुएं और 84 तालाब हुआ करते थे। कहा जाता है कि इन जल स्रोतों का निर्माण परमार वंश के राजाओं ने करवाया था ताकि गांव और सेना को कभी पानी की कमी न हो। लेकिन समय के साथ तालाबों पर अतिक्रमण हुआ, कई तालाब मिट्टी से भर गए और कुएं इतिहास बनकर रह गए। आज स्थिति यह है कि बांध होने के बावजूद किसान पर्याप्त सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं और कई लोग सिर्फ एक फसल उगाने को मजबूर हैं।

ये भी देखें – 

UP, Prayagraj News: 500 लोगों के लिए एक सूखता कुआं, पानी को तरसता गांव

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *