खबर लहरिया Hindi UP/Banda: बांदा में Heatwave का असर उल्टी-दस्त, बुखार और सांस की दिक्कत से लोग परेशान

UP/Banda: बांदा में Heatwave का असर उल्टी-दस्त, बुखार और सांस की दिक्कत से लोग परेशान

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इस साल भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरकारी अस्पतालों और ट्रामा सेंटर में मरीजों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। लोग बता रहे हैं कि तेज गर्मी के कारण उल्टी, दस्त, बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत और बच्चों की हालत गंभीर होने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की कमी है और कई जरूरी दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। आखिर क्यों बढ़ रही हैं गर्मी से जुड़ी बीमारियां? अस्पतालों में क्या हैं हालात? देखिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट।

ये भी देखें –

बढ़ती गर्मी में लोगों की पसंद नारियल पानी, सत्तू की लस्सी और गन्ने का रस 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke