खबर लहरिया जिला टीकमगढ़ : गोरा पत्थर से बनाया जा रहा गुलाल

टीकमगढ़ : गोरा पत्थर से बनाया जा रहा गुलाल

जिला टीकमगढ़ के गाँव कारी के पास गोरा खदान है। लोगों के मुताबिक इस खदान का पत्थर काफी फेमस हैं। ऐसा इस लिए क्योंकि यहाँ के पत्थर का कई चीज़ो को बनाने में इस्तेमाल किया जाता हैं जैसे पेंट, होली के रंग, साबुन, टाइल्स इत्यादि।

Tikamgarh news, Gulal being made from gora pathar

                                                                                     गोरा पत्थर से पेंट, होली के रंग, साबुन, टाइल्स आदि चीज़ें बनाई जाती है

इन पत्थरों को देश के कई हिस्सों में सप्लाई किया जाता है। साथ ही इनको विदेशों में भी भेजा जाता है। इस पत्थर का व्यवसाय काफी सालों से हो रहा है। साथ ही यह रोज़गार का भी अच्छा माध्यम है। यह पत्थर कई रंगों में मिल जाता है जैसे लाल, पीला, नीला, सफ़ेद इत्यादि।

ये भी देखें – होली के त्यौहार के लिए ये महिला देखिये कैसे बना रही गुलाल

पहले इस पत्थर को तोड़ा जाता है। उसके बाद इसको धोकर सुखाया जाता है फिर इसे पीसा जाता है। फिर अन्य चीज़ों में इस पाउडर को मिलाया जाता हैं। इस पत्थर के पाउडर को पदार्थ का वज़न बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसे फिलर भी कहते हैं। इसकी बिक्री देश के कई हिस्सों जैसे कानपुर, आगरा, भोपाल और भी कई जगहों पर होती है।

ये भी देखें – छीन के लेंगे अधिकार सजग होई जाव बहना, द कविता शो | Women’s Day

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke