खबर लहरिया क्राइम छीन के लेंगे अधिकार सजग होई जाव बहना, द कविता शो | Women’s Day

छीन के लेंगे अधिकार सजग होई जाव बहना, द कविता शो | Women’s Day

नमस्कार दोस्तों द कविता शो के इस एपिशोड में आपका स्वागत है। दोस्तों ये महीना त्योहारों से भरा होता है। 8 मार्च को महिला दिवस है। होली भी है और नवरात्रि और राम नवमी भी है। सारे त्योहारों की तैयारी भी खूब जोर-शोर के साथ चल रही हैं। होली के लिए चिप्स-पापड़ बनाना शुरू हो गए हैं तो महिला दिवस की तैयारियों में भी कोई कसर नहीं है। महिला संगठन धूम मचाने की तैयारी कर रहे हैं।

अरे महिला दिवस तो 8 मार्च को होता है और उस दिन इस बार होली है मतलब होलिका दहन होगा उस दिन। महिलाओं के ख़ुशी वाले दिन में महिलाओं के पुतले जलाये जाएंगे। कितना घनघोर अन्याय है न। त्योहारों में हर साल कुछ न कुछ बदलाव आ रहे हैं और जमकर राजनीति भी होती है। अब इसी बार का त्यौहार देख लो। 8 मार्च को होली रख दिया। जबकि अपनी जिंदगी में पहली बार मैं ऐसा देख रही हूँ कि अब इस त्यौहार में भी अड़ंगा लगाने की तैयारी हो गई है। महिलाओं का नाचना-कूदना, अपने अधिकारी की बातें करना शायद कुछ लोगों को अच्छी न लगती हो क्योंकि धर्म गुरु भी मर्द ही हैं और महंत भी। त्योहारों का मुहूर्त तो वही निकालते हैं।

ये भी देखें – क्यों नहीं होती बयानों के आधार पर कार्यवाही- जासूस या जर्नलिस्ट

भला महिलाओं की आजादी के बारे में उनको इतना ज्ञान कहाँ है। चलो री सखियों अपना दिन तो हम बनायेगें ही। वैसे होली और दीपावली मेरे फेवरेट त्यौहार होते है क्योंकि मनोरंजन होता है पकवान बनते हैं और अनाज की पूजा होती है और दीपावली में साफ़ सफाई और पूजा। एक त्यौहार में महिलाओं की मूर्ति की पूजा होती है और दूसरे त्यौहार में महिला के पुतले को आग में झोंक दिया जाता है। दोनों त्यौहार महिलाओं के नाम पर है पर दोनों में इतना बड़ा भेदभाव है।

मैं होली के त्यौहार के बारे में इसलिए भी बात करना चाहती हूँ क्योंकि जैसे होलिका दहन में महिलाओं के पुतले जलाएं जाते हैं वैसे ही ज़िंदा महिलाओं को जला दिया जाता है और महिलाओं को ‘जला दो, मार दो’ ये सीख भी कहीं न कहीं परंपरागत त्योहारों से आती है। समाज को कितना मज़ा आता है एक जलती हुई औरत को देखकर।

कुछ केस आपके सामने रखती हूँ। बांदा जिला के नरैनी ब्लाक के कालिंजर क्षेत्र का मुड़ी के अंश अम्लखपुर का निवासी लवलेश कुमार तिवारी ने अपनी बेटी की शादी १५ फरवरी 2023  को नरैनी के राज नगर मोल्ल्ले के कैलाश शुक्ळा के पुत्र शिवम के साथ की थी। विदाई के तुरंत बाद ससुराल वाले दहेज न मिलने का ताना देने लगे। २२ फरवरी को रात में आग लगा कर भाग गए। अभी लड़की का इलाज लखनऊ में चल रहा है। राठ कोतवाल अंतर्गत आनेवाले थाने के गांव में १६ साल की लड़की का पहले अपहरण होता है और बाद में उसकी लाश गांव के बाहर मिली। ये घटना भी हाल की है फरवरी 2023 की बिहार में एक महिला को डायन का नाम देकर गांव वाले मिलकर ज़िंदा जला दिया।

पूरी स्टोरी देखें – 

डायन है इसे मार डालो…भीड़ ने पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाया

tv9 भारतवर्ष की 10 जनवरी की एक रिपोर्ट के अनुसार 2022 में महिलाओं पर हुए अलग-अलग अपराध के 30,900 मामले दर्ज हुए। इसमें 23 फीसदी तो घरेलू हिंसा के हैं. साल दर साल इसमें बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं पर होने वाले अपराधों की लिस्‍ट में सबसे आगे उत्‍तर प्रदेश है। 2022 में महिलाओं पर जुल्‍म की जितनी भी जितनी भी शिकायतें दर्ज हुईं उसमें से 55 फीसदी उत्‍तर प्रदेश से की गई हैं।

इन खबरों को और डिटेल में देखने के आप आप हमारे चैनल में देख सकते हैं। दोस्तों इतना नहीं होली के त्योहार में रंग गुलाल लगाने के चक्कर में महिलाओं के साथ छेड़खानी और रेप जैसी घटनाएं भी होती हैं इस पर हमने रिपोर्टिंग भी की है। जहां पर महिलाओं ने खुल कर इसके बारे में बताया है। दोस्तों त्यौहार तो खुशियां मनाने के लिए होना चहिये, न की हिंसा का रूप देने के लिए लेकिन हमारे भारत में कुछ ऐसे त्योहार हैं जो महिलाओं के लिए काल बने हुए हैं लेकिन समाज इस पर मुंह नहीं खोलता है। उम्मीद करती हूँ इस बार के त्यौहार में ऐसी घटनाऐं नहीं होगी। आप सबको महिला दिवस की बधाई और शुभकामाएं। ऐसी चर्चा को सुनने के लिए हमारे साथ बने रहें शुक्रिया।

ये भी देखें – परिजन बोले- दहेज में कार न मिलने पर की हत्या

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke