खबर लहरिया Blog Sukhdev Singh Gogamedi Murder: आज सुबह हुआ अंतिम संस्कार, राज्यपाल ने दी बड़ी अपडेट

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: आज सुबह हुआ अंतिम संस्कार, राज्यपाल ने दी बड़ी अपडेट

पुलिस ने गोगामेड़ी की हत्या की जांच के लिए बुधवार को विशेष जांच टीम (SIT) गठित की। हत्याकांड में एक मामला दर्ज किया गया था जिसनें मामला राज्य की डीजीपी के नाम दर्ज किया गया। हत्या के संबंध में दर्ज की गई एफआईआर में निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम भी शामिल है।

sukhdev-singh-gogamedi-murder-happened-this-morning-last-sentence

                                                             मृतक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तस्वीर

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को राजधानी जयपुर में उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में अब श्याम नगर थाना SHO योगेश गोयल को सस्पेंड किया गया है।

ये भी देखें – Rajasthan Bandh: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर समर्थकों ने किया राज्य बंद का आह्वान

बुधवार शाम को धरना प्रदर्शन हुआ बंद

राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार देर रात समाप्त किया गया। वहीं इस मामले में श्याम नगर थाना SHO योगेश गोयल को सस्पेंड किया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गोगामेड़ी मामले में गृहमंत्री अमित शाह से बात की और मामले का अपडेट दिया है।

सीएम अशोक गहलोत व राज्य के डीजीपी का नाम भी शामिल

वहीं पुलिस ने गोगामेड़ी की हत्या की जांच के लिए बुधवार को विशेष जांच टीम (SIT) गठित की। हत्याकांड में एक मामला दर्ज किया गया था जिसनें मामला राज्य की डीजीपी के नाम दर्ज किया गया। हत्या के संबंध में दर्ज की गई एफआईआर में निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम भी शामिल है।

आज किया गया अंतिम संस्कार

आज सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंन्तिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार हनुमानगढ़ में हुआ। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के शव का जयपुर के सवाई सिंह अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ था। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड ने किया था। शव को सुबह 7 बजे राजपूत सभा भवन ले जाया गया।

सुखदेव गोगामेड़ी के दोस्त अजीत सिंह की हालत गंभीर

वहीं सुखदेव गोगामेड़ी के दोस्त अजीत सिंह जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें 7 गोली लगी थी और वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। हमले के समय अजीत सिंह सुखदेव गोगामेड़ी के साथ ड्राइंग रूम में मौजूद थे। हमलावरों ने गोगामेड़ी के बाद अजित सिंह को गोलियों से भूना था।

इस लेख को आमरा आमिर द्वारा लिखा गया है। 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke