खबर लहरिया Blog Samajwadi Party Manifesto 2022: अखिलेश सरकार ने 22 में 22 संकल्प पत्र किया ज़ारी

Samajwadi Party Manifesto 2022: अखिलेश सरकार ने 22 में 22 संकल्प पत्र किया ज़ारी

समाजवादी पार्टी ने प्रथम चरण के चुनाव से एक दिन पहले अखिलेश यादव ने अपना घोषणा पत्र आज ज़ारी कर दिया है। साल 2022 के लिए सपा ने 22 संकल्प का ऐलान किया है।

समाजवादी पार्टी ने प्रथम चरण के चुनाव से एक दिन पहले अखिलेश यादव ने अपना घोषणा पत्र आज ज़ारी कर दिया है। साल 2022 के लिए सपा ने 22 संकल्प का ऐलान किया है। आपको बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने भी आज अपना घोषणा पत्र ज़ारी किया है।

अखिलेश यादव संकल्प ज़ारी करते हुए कहते हैं,

“समाजवादी वचन पत्र : 22 में 22 संकल्प
सत्य वचन ~ अटूट वादा
जो कहा वो कर दिखाया”

ये भी देखें –  BJP Manifesto 2022 : बीजेपी ने ज़ारी किया घोषणा पत्र, आज से 58 विधानसभा क्षेत्रों में थम जाएगा प्रचार-प्रचार

सपा संकल्प पत्र में लोगों के लिए हैं यह चीज़ें

किसानों के लिए

– दूध सहित सभी फसलों के एमएसपी, गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान।
– किसान आयोग का गठन। किसानों को 2025 तक क़र्ज़ मुक्त किया जाएगा। ऋणमुक्त कानून बनाकर गरीब किसानों को लाभ।
– 2 एकड़ से कम ज़मीन वालों को दो बोरी डीएपी व पांच बोरी यूनिया मुफ़्त में दिया जाएगा।
– किसान बीमा योजना राशि बढ़ाकर 10 लाख।
– किसानों को सिंचाई के लिए मुफ़्त बिजली, ब्याज़ मुफ़्त लोन, बीमा एवं पेंशन की व्यवस्था।
– हर 10 किलोमीटर के दायरे में किसान बाज़ार नेटवर्क के तहत बाजार की स्थापना।
– सभी मंडलों में फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर। प्रदेश में पांच जगह निर्यात उन्मूख फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर।
– कन्नौज में अंतर्देशीय कंटेनर डिपो के साथ आलू निर्यात क्षेत्र की स्थापना।
– कामधेनू योजना दोबारा शुरू की जाएगी।
– बेटनरी एंबुलेस और मोबाइल पशु चिक्तिसा सेवा।
– रुरल एग्रीकल्चर हब, बीज अनुसंधान स्थापना।

महंगाई

– बीपीएल परिवारों को हर साल दो एलपीजी सिलेंडर मुफ़्त।
– दो पहिया वाहन मालिकों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल, आटो चालकों को हर माह तीन लीटर पेट्रोल व छह किलो सीएनजी।

युवा एवं रोजगार

– मनरेगा के अंतर्गत अर्बन इंप्लायमेंट गारंटी एक्ट।
– राज्य रोज़गार नीति बनाई जाएगी।
– स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के सभी खाली जगहों को एक साल में भरा जाएगा।
– पब्लिक हेल्थ सिस्टम (सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली) में कार्यरत पैरा मेडिकल व नर्सिंग स्टास्टाफ़को दोगुना किया जाएगा।
– आर्मी व पुलिस भर्ती के लिए हर जिले में कैंप लगेंगे।
– आशा व एएनएम की विशेष भर्ती अभियान।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : सपा ने 8 प्रत्याशियों की सूची की ज़ारी

खेल

– प्रदेश में तीन विश्व स्तरीय स्टेडियम बनेंगे। स्पोट्स मेडिसिन यूनिवर्सिटी।
– पांच स्पोर्ट्स कॉलेज। खेल सुविधा व कोचिंग सेंटर।
– रुरल (ग्रामीण) स्पोर्ट्स लीग की स्थापना। सीएम स्पोटर्स स्कालरशिप।

महिला सशक्तिकरण

 

– महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण। पुलिस में महिलाओं की होगी अलग विंग।
– वूमेन पॉवर लाइन 1090 को मज़बूत कर ईमेल, व्हाट्सप्प के ज़रिये एफआईआर की व्यवस्था।
– महिला उद्यमियों को बढ़ावा।
– महिला शिक्षिकाओं को उनकी पोस्टिंग के दौरान विकल्प दिया जाएगा।
– महिला शिक्षाकाओं को चुनाव ड्यूटी सहित गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाया जाएगा।

बालिका शिक्षा

– लड़कियों को केजी से लेकर पीजी तक मुफ़्त शिक्षा। कन्या विद्याधन दोबारा।
– 12वीं पास छात्रा को 36 हज़ार की राशि दी जाएगी।
– बालिका शिक्षा पर विशेष ज़ोर। छात्राओं को मुफ़्त बस यात्रा।
– लैपटाप वितरण में छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व।

ये भी देखें – ‘यूपी में इ बा’ सुनिए चुनावी गीत | UP Elections 2022

शिक्षा

– 2027 तक 12वीं कक्षा तक शत प्रतिशत साक्षरता।
– राज्य शिक्षा नीति के तहत अंग्रेजी शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।
– हर जिले में मॉडल स्कूल बनेंगे। विश्वविद्यालयों की सीटों दोगुनी होगी।
– 12वीं पास छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा।
– सभी मंडलों में सैनिक स्कूल। सभी जिलों में तकनीकी व व्यावसायिक संस्थान की स्थापना।
– सभी तहसीलों में कौशल विकास रोज़गार व व्यक्तित्व विकास केंद्र की स्थापना।
– छात्रों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा दिलाने के इळए मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति कोष।
– स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में पांच हज़ार रुपये की सीमा तक।
– शिक्षामित्रों की बहाली और प्रशिक्षण के लिए अभियान चलाया जाएगा। पारिश्रमिक पांच हज़ार रुपये की वृद्धि की जाएगी।
– शिक्षामित्रों को तीन साल बाद नियमित किया जाएगा।

सामाजिक न्याय

– समाजवादी पेंशन योजना फिर शुरू होगी। वृद्ध, महिला व बीपीएल परिवार को हर साल 18 हजार पेंशन। एक करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा।
– समाजवादी कैंटीन व किराना स्टोर खुलेंगे। 10 रुपये में समाजवादी थाली की व्यवस्था।
– मनरेगा के अंतर्गत शहरी रोज़गार गारंटी अधिनियम लाया जाएगा।
– बंजारा, बहेलिया, नट, सपेरों के गाँवों की पहचान कर उन्हें विकसित किया जाएगा।
– सभी वरिष्ठ नागरिकों को मुफ़्त बस यात्रा।
– समाजवादी श्रवण यात्रा दोबारा शुरू होगी।

ये भी देखें – चित्रकूट: सपा के दीवाने और बीजेपी के बेगाने हुए मतदाता | UP Elections 2022

श्रमिक सशक्तिकरण

– डायल 1890 मजदूर पॉवर लाइन की स्थापना होगी। प्रवासी श्रमिकों, मजदूरों की समस्या का समाधान करेगी।
– कारीगरों व श्रमिक पेंशन 18 हज़ार रुपये सालाना। बुनकरों, जरदोजी कारीगर, बढ़ई, कुम्हार, नाविक, मोची, दर्जी व अन्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की मदद के लिए कॉरपोरेशन की स्थापना।

कानून व्यवस्था

– सभी गांवों व कस्बों में एक साल के अंदर सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन सर्विलांस की व्यवस्था। यूपी 100 को मजबूत कर रिस्पांस टाइम 15 मिनट से कम किया जाएगा।
– थानों व तहसीलों में भ्रष्टाचार खत्म कर ज़ीरो टॉलरेंस (न सहन करना) की नीति का पालन होगा।
– सभी जिलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेगा।
– स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो का गठन। स्पेशल वूमेन सेल का गठन।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : यूपी में अब 15 मार्च से शुरू होंगी एमएलसी चुनाव के लिए नामंकन प्रक्रिया

स्वास्थ्य सेवा

– राज्य स्वास्थ्य नीति 2022 लाई जाएगी। राज्य महामारी राहत एजेंसी की स्थापना।
– कैशलेस स्वास्थ्य सर्विस शुरू की जाएगी। पुराने जिला अस्पतालों का नवीनीकरण किया जाएगा।
– स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट तीन गुना किया जाएगा।
– हेल्थ सिटीज की स्थापना के लिए नई नीति।
– मेडिकल टेस्ट के मूल्य की सीमा तय करने के लिए नीति।
– 18 मंडल में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना।
– ग्रामीण क्षेत्र में पांच क्षेत्रीय सुपर स्पेशियलिसटी अस्पताल की स्थापना।
– सभी मंडल में नर्सिंग और फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना।
– कार्डियक इमरजेंसी एंबुलेंस। सभी जिलों में ब्लड बैंक की स्थापना।
– सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति।
– ऑनलाइन टेलीमेडिसिन परामर्श (फ़ोन पर सलाह लेना) व सामान्य चिकित्सा सेवा।
– सभी तहसीलों में प्रौद्योगिकी सक्षम चिकित्सा परीक्षण केंद्र।
– सीएम स्वास्थ्य कोष से किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा।

सपा ने यूँ तो घोषणा पत्र में कई वादें किये हैं पर ये वादें कितने पूरे होते हैं, यह आने वाले पांच साल बता ही देंगे जैसे की आज बता रहे हैं।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : सपा ने 24 प्रत्याशियों के नामों की करी घोषणा

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)