खबर लहरिया Blog UP Elections 2022 : यूपी में अब 15 मार्च से शुरू होंगी एमएलसी चुनाव के लिए नामंकन प्रक्रिया

UP Elections 2022 : यूपी में अब 15 मार्च से शुरू होंगी एमएलसी चुनाव के लिए नामंकन प्रक्रिया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने ज़ारी नोटिफ़िकेशन में बताया कि अब विधानसभा चुनाव के बाद एमएलसी चुनाव कराये जाएंगे।

                                                                          credit – ANI

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बीच स्थानीय प्राधिकारी यानी एमएलसी (लोकल बॉडी) द्वारा चुनाव कराने को लेकर नई जानकारी दी गयी है। सूचना के मुताबिक़, अब चुनाव की तारीख़ बढ़ा दी गयी है। आपको बता दें, केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के 36 एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आदेश ज़ारी किया है। अब एमएलसी चुनाव के लिए 15 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा साथ ही 12 अप्रैल को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इससे पहले चुनाव आयोग ने एमएलसी चुनाव दो चरणों में कराए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें 3 मार्च और 7 मार्च को यह चुनाव कराए जाने थे। 4 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। यह बताया गया कि राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव में व्यस्त थे और अधिकारियों की व्यस्तता के चलते यह तारीखें बढ़ाई गई हैं।

अब उत्तर प्रदेश में 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद एमएलसी चुनाव कराए जाएंगे। यह चुनाव सिर्फ एक चरण में होंगे जबकि पहले यह दो चरणों में होने थे।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : सपा ने 24 प्रत्याशियों के नामों की करी घोषणा

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)