खबर लहरिया खेल साइना नेहवाल ने ज़ाहिर किये शादी के इरादे

साइना नेहवाल ने ज़ाहिर किये शादी के इरादे

साभार: इन्स्टाग्राम/पी कश्यप

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पी. कश्यप दिसंबर में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 16 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

साइनाकश्यप 10 साल से रिलेशनशिप(प्रेम सम्बंध) में हैं। हालांकि, दोनों की ओर से शादी को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

खबरों के अनुसार,  शादी में कम ही लोगों को बुलाया जाएगा। इसमें 100 लोग हिस्सा ले सकते हैं। शादी के पांच दिन बाद 21 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी हो सकती है। शादी के सभी कार्यक्रम हैदराबाद में ही होने की संभावना है।

पिछले कुछ समय में भारत में कई खिलाड़ियों की जोड़ी बनी है। इनमें दीपिका पल्लीकल (बैडमिंटन)-दिनेश कार्तिक(क्रिकेट), पहलवान गीता फोगाटपवन फोगाट और साक्षी मलिकसत्यवर्त काडयान शामिल हैं।

बता दें, कश्यप ने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 32 वर्षीय कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर हैं। वहीं, 20 खिताब अपने नाम कर चुकीं वर्ल्ड नंबर 10 साइना ने ओलंपिक (2012) में कांस्य पदक जीता था।