खबर लहरिया जिला निवाड़ी : बच्चों ने कबाड़ से किया जुगाड़, बना डाला बैटरी वाला डीजे

निवाड़ी : बच्चों ने कबाड़ से किया जुगाड़, बना डाला बैटरी वाला डीजे

निवाड़ी जिले के कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले अरमान और कक्षा छठी में पढ़ने वाले विशाल ने कबाड़ से एक ऐसा डीजे बनाया है, जो बैटरी की मदद से बजता है। विशाल और अरमान ने यह इलेक्ट्रॉनिक डीजे सिस्टम खिलौने और कबाड़ की मदद से बनाया है।

Niwari news, two children made dj from junk which runs from battery

                                                                                अरमान व विशाल, दोनों ने मिलकर कबाड़ से बैटरी से चलने वाला डीजे बनाया है

दोनों बच्चों ने बताया कि उन्होंने बड़ा डीजे देखकर अलग-अलग छोटा डीजे एक हफ़्ते के अंदर तैयार किया है। खिलौने वाली गाड़ी से इसमें कम से कम दो हजार रुपये का खर्चा आया है। अबकी बार बड़ा डीजे बनायेंगे। बच्चों ने खिलौनानुमा जीप पर स्पीकर लगाए हैं और इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए आगे लाइटिंग भी की है।

ये भी देखें – चित्रकूट : जुगाड़ से बनी टॉर्च, रोशन करे घर

Niwari news, two children made dj from junk which runs from battery

                                                                                        यह है बैटरी से चलने वाला डीजे

इन छोटे बच्चों द्वारा बनाया छोटा डीजे शादी-ब्याह में बजने वाले डीजे सिस्टम जैसा ही है। और खास बात यह है की यह रिमोट द्वारा चलता है।

ये भी देखें – 

चित्रकूट: कबाड़ से जुगाड़ कर बनाया खेतों के लिए मिनी ट्रैक्टर

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke