यूपी के लखनऊ से एक दिल दहला देना वाली खबर सामने आई है। मामला इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सुगामऊ इलाके का है जहां मंगलवार 10 नवंबर 2026 को मानसिक रूप से कमजोर एक महिला को बच्चा चोर समझकर कुछ लोगों ने रस्सी से बांध दिया। महिला को उल्टा लटकाकर बेहरमी से डंडे से पीटा और निजी अंगों पर भी वार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने के आने बाद तीन आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
महिलाओं के खिलाफ हिंसा का आंकड़ा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। यूपी इन आंकड़ों में सबसे ऊपर है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में महिला के साथ बर्बरता को साफ़ तौर पर देखा जा सकता है और उसको महसूस भी किया जा सकता है।
मंच से हुंकार भरते हैं कि ‘अपराधियों के लिए यमराज इंतज़ार कर रहा है’, लेकिन राजधानी लखनऊ में जब दरिंदों ने महिला को उल्टा लटकाकर पीटा और इंस्पेक्टर साहब इसे ‘मामूली मारपीट’ बताते रहे, तब आपका यमराज कहां सोया था योगी जी?
महिला सुरक्षा का ढोल पीटने वाली सरकार में जब खाकी ही अपराधियों की ढाल बन जाए, तो फिर इंसाफ सिर्फ थानों के चक्कर ही काटता नज़र आता है। बाबा जी, बेटियों पर ढाए गए हर जुल्म का हिसाब होगा।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) November 10, 2026
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार 10 नवंबर की सुबह महिला सुगामऊ क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों की ओर चली गई थी। इसी दौरान महिला ने वहां मौजूद एक छोटे बच्चे को गोद में उठा लिया। लोगों को लगा वह बच्चा चुराने आई है और उसको रस्सी से बांध दिया। इसके बाद ताबडतोड़ डंडों से पीटना शुरू कर दिया और उसके निजी अंगों पर भी हमला किया। इस घटना में महिला को चोट आई।
यूपी महिला के खिलाफ हिंसा में सबसे ऊपर
साल 2024 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक 2024 में ऐसे 13,396 मामले सामने आए जबकि 2023 में यह संख्या 13,366 थी। यानी मामलों में बहुत बड़ा अंतर नहीं है लेकिन यह बताता है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है। राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश और बिहार में मामलों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश में 2023 के 18,852 मामलों के मुकाबले 2024 में यह संख्या बढ़कर 22,222 हो गई।
महिला के पति ने पुलिस को जानकारी दी की उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है और उसने किसी बच्चे को चोरी करने की कोशिश नहीं की थी। घटना के बाद महिला के पति ने इलाज के लिए महिला को लोहिया अस्पताल ले गया, जहां इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई।
तीन आरोपी गिरफ्तार
महिला के पति की लिखित शिकायत के आधार पर इंदिरानगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो जाँच के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।
Lucknow, Uttar Pradesh: Indiranagar Police registered a case and detained three people after a video showing a woman being tied up and assaulted by a group of men went viral on social media.
ADCP Amol Murkut says, “A video from Indira Nagar police station was going viral on social media today, in which some people were beating up a woman. Taking immediate cognizance of this matter, the police investigated it. The woman was identified as a resident of a neighboring settlement living in the same area. Based on a written complaint from her husband, the police immediately registered a case, detained three people, and are currently carrying out further legal proceedings.”
(Source: Media Cell, CP Lucknow)
— IANS (@ians_india) November 10, 2026
महिलाएं को लेकर देश में चिंता गहरी होती जा रही है क्योंकि इस तरह के मामले लोगों के दिल में डर पैदा करते हैं। यह डर अपराध करने वालों के अंदर होना चाहिए ताकि महिला के साथ इस तरह की हद पार करने से पहले सोचे। महिला को कमजोर समझकर हिंसा करना कुछ लोग अधिकार समझ लेते हैं और कानून अपने हाथ में ले लेते हैं। अफवाह के आधार पर महिला के साथ शारीरिक हिंसा और बर्बरता के साथ मारपीट सरकार पर भी सवाल खड़े करती है। महिला की सुरक्षा को आखिर हल्के में कब तक लिया जायेगा?
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
