खबर लहरिया National महोबा: मूंगफली फसल को पानी की जरूरत, नहरें बंद! टैंकर से सिंचाई कर रहे किसान

महोबा: मूंगफली फसल को पानी की जरूरत, नहरें बंद! टैंकर से सिंचाई कर रहे किसान

महोबा जिले के जैतपुर ब्लॉक के कमलापुर गांव में किसान नहर के पानी का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस समय मूंगफली की फसल की खुदाई के लिए खेतों में पानी की बहुत जरूरत है, लेकिन सिंचाई विभाग की ओर से अभी तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है। हालात ऐसे हैं कि किसान 200 रुपये रोज मजदूरी देकर पानी भरवा रहे हैं, तो कोई 500 रुपये का टैंकर मंगवाकर बाल्टी और लोटे से खेतों में पानी डाल रहा है। किसानों का कहना है कि अगर समय पर नहर का पानी मिल जाए तो उनकी जेब पर पड़ रहा अतिरिक्त खर्च बच सकता है और फसल निकालने में आसानी होगी।

ये भी देखें –

UP Mahoba : फसल कटने के बाद खेतों में बिखरा मूंगफली का सीला – महिलाओं के लिए एक उम्मीद

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *