छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार स्थित बारनवापारा अभ्यारण्य के रवानगांव में 21 गांवों के लोग अपनी बुनियादी मांगों को लेकर 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। आज धरने का 11वां दिन है। ग्रामीणों की मांग है कि जिन गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंची है, वहां बिजली की सुविधा दी जाए। कच्ची सड़कों को पक्का किया जाए और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत गांवों को उनका अधिकार मिले। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी होती है। एंबुलेंस की सुविधा भी पर्याप्त नहीं है। उनका दावा है कि आसपास के 32 अन्य गांव भी इन सुविधाओं से वंचित हैं। आखिर अभ्यारण्य क्षेत्र में रहने वाले इन गांवों को सड़क, बिजली और सामुदायिक वन संसाधन का अधिकार कब मिलेगा?
ये भी देखें –
UP/Varanasi: आरक्षण में संशोधन की मांग, शास्त्री घाट पर अनिश्चितकालीन धरना जारी
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’