खबर लहरिया जिला सिलिंडर फटने से कई लोग घायल, शादी के लिए रखे लाखों रूपये भी जले

सिलिंडर फटने से कई लोग घायल, शादी के लिए रखे लाखों रूपये भी जले

जिला वाराणसी में थाना चोलापुर के चन्दापुर में आज सुबह चाय बनाते समय सिलेंडर गैस फटने से कई लोग घायल घायल हो गए हैं। आग लगने से सारा सामान जल के राख हो गया है। इसके साथ ही ढाई लाख रुपये भी जल गए जो व्यक्ति द्वारा शादी के लिए रखे गए थे। यहां के लोगो का कहना है कि उन्होंने गैस एक हफ़्ते पहले ही लिया था। आज ही चाय बनाने के लिए रखा तभी सिलिंडर फटा और चार लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और फ्रायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची। जिससे की आग पर काबू पाया गया। फिलहाल घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। थाना चोलापुर के प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि सिलिंडर गैस निकलने की वजह से फटा है। घटना की जांच हो रही है।

कोविड से जुड़ी जानकारी के लिए ( यहां ) क्लिक करें।