खबर लहरिया जिला महोबा: चलिए हमारे साथ मिनी कश्मीर की सैर पर – विश्व पर्यटन दिवस

महोबा: चलिए हमारे साथ मिनी कश्मीर की सैर पर – विश्व पर्यटन दिवस

आपने कश्मीर का नाम तो सुना ही होगा पर आपको पता है कि महोबा जिले में भी एक कश्मीर है? महोबा जिले के चरखारी मिनी कश्मीर के नाम से जानी जाती है। वहां पर ऐसे तालाब हैं जो हमेशा पानी से लबा-लब भरा रहते हैं। इस जगह को महोबा के डीएम और नगरपालिका द्वारा सुंदर बनाया गया है। 5 सितंबर 2021 को यहां पर 110 फुट का तिरंगा लहराया गया था। साथ ही यहां पर आई लव यू चरखारी सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया जो गोलमाल के नाम से जाना जाता है। अब जगह का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान रख दिया गया है। आस-पास के लोग यहां चरखारी और तालाब में बोटिंग देखने आते हैं। इसके साथ ही सुंदरता का भी मज़ा उठाते हैं।

ये भी देखें :

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस: पर्यटन से जुड़े लोगों पर छाए बेरोजगारी के बादल

अर्जुन सिंह ने बताया है कि उन्होंने 27 रूपये की टिकट कटवाई है। टिकट कटवाकर उन्होंने बोट में तालाब का आनंद उठाया। वह कहतें हैं कि पहले ऐसा नहीं था। इस महीने ऐसा किया गया है। इससे पर्यटक भी बढ़ गए हैं। प्रदीप अररिया का कहना है कि वो यहां के लोकल निवासी हैं। उन्हें सेल्फी प्वाइंट बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने अपने फोन से बहुत सारी सेल्फियां भी ली हैं। मुकेश कुमार कहते हैं कि यहां पर मिनी कश्मीर चरखारी बहुत ही अलग तरह से लिखा गया है। अरविन्द राजपूत कहते हैं कि वह 5 साल से मिनी कश्मीर चरखारी में रह रहे हैं। यहां बोटिंग के लिए 20 मिनट का 17 रूपये चार्ज लगता है। दोनों तालाब में घूमने का 105 रूपये लिया जाता है।

नगर पंचायत चरखारी के अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया है कि नगर पंचायत के द्वारा यह करवाया गया है। तालाब का विधायक द्वारा फीता काटकर उद्घाटन करवाया गया है। वहीं जो पहले नाम था उसे भी बदलवाया गया है। इसमें महिलाएं और पुरुष के लिए घूमने और बोटिंग करने के लिए व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। महिलाओं के लिए खासकर पुलिस की भी व्यवस्था हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। तालाबों का भी सुंदरीकरण करवाया गया है और उसमें स्वच्छ पानी भरा गया।

ये भी देखें :

विश्व पर्यटन दिवस : कुछ अनकही ऐतिहासिक जगहें और बनते रोज़गार के अवसर

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)