खबर लहरिया असर चित्रकूट: खबर का असर, गाँव में बन गया गौशाला, अब किसानों की फसल नहीं होगी बर्बाद

चित्रकूट: खबर का असर, गाँव में बन गया गौशाला, अब किसानों की फसल नहीं होगी बर्बाद

जिला चित्रकूट, ब्लॉक मानिकपुर, गांव अगरहुंडा। 31 अगस्त को गौशाला की खबर निकाली थी अब वहां पर गौशाला बन गया है। अन्ना जानवर गौशाला में बांधे गये हैं। अब लोग बहुत खुश हैं।

ये भी देखें :

वाराणसी: टीआरबी जवानों को मिला बकाया मानदेय, खबर लहरिया की खबर का असर

किसानों ने बताया कि अब वह बहुत खुश हैं। पिछले कई सालों से किसानों की फसल अन्ना जानवर खा जा रहे थे। लेकिन अब फसल उनकी फसल बच पायेगी। गौशाला में लगभग 600 अन्ना जानवर बांधे गये हैं। किसानों ने बताया की आस पास के जानवरों को लोग बाँध लें तो सबकी फसल बच जायेगी।

प्रधान ने खबर लहरिया का आभार व्यक्त किया है की खबर लहरिया ने खबर निकाली और प्रशासन ने देखी है। अब गौशाला बन गया है। किसानों की फसल बच जायेगी। गाँव के किसान बहुत परेशान थे।

ये भी देखें :

50 वर्ष बाद मिला आवास तो खिल उठे लोगों के चेहरे, खबर लहरिया की खबर का असर

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)