खबर लहरिया ताजा खबरें छठ पर्व पर ख़ास : ये गाने मचा रहे सोशल मीडिया पर धूम

छठ पर्व पर ख़ास : ये गाने मचा रहे सोशल मीडिया पर धूम

हैलो दोस्तों कैसे है आप सभी ? उम्मीद करती हूँ सभी ठीक होंगे। एक बार फिर से आप सभी का भोजपुरी काउंट डाउन शो में स्वागत है। तो दोस्तों इस बार के शो में मैं लेकर आई हूँ छठ पूजा के भोजपुरी टॉप 5 गीत जो इन दिनों सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ये भी देखें – छठ पूजा पर भोजपुरी गानों में मैथली ठाकुर ने डाली जान देखिए भोजपुरी पंच तड़का

जैसा की हम सभी जानते ही हैं कि जब से कोरोना महामारी आई है तब से हर त्यौहार फ़ीका नज़र आया है लेकिन इस साल 2021 की छठ पूजा देखने में थोड़ी खुशहाली नज़र आ रही है। लोगों के मन में बड़ी आस और उमंग थी की छठ पूजा का त्यौहार इस बार अच्छे से बीते और सबसे जरुरी गंगा घाट पर लोग जा पाएं और उन्हें दर्शन हो पाए।

छठ पूजा का त्यौहार वैसे तो मुख्य रूप से बिहार और झारखंड में मनाया जाता है लेकिन अब यह त्योहार देश-विदेश तक फ़ैल चुका है। यह त्यौहार कार्तिक मास में भगवान सूर्य की पूजा की परम्परा है। इस बार की छठ पूजा 8 नवंबर से शुरू है। 10 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 11 नंबर की सुबह को उगते सूर्य को अर्घ देकर इसकी समाप्ति की जायेगी।

आपको बता दूँ छठ पूजा के गीतों का भी काफी महत्व होता है l अगर इसमें गीत न सुनाई दे तो छठ पूजा अधूरी सी लगती है l तो जैसे ही छठ पूजा की शुरुआत होती है उसके कुछ दिन पहले से ही भोजपुरी इंड्रस्ट्री में नए गानो की लाइन लग जाती है इसी तरह इस साल भी छठ पूजा के कुछ गाने यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है तो चलिए सुनते है छठ त्यौहार के टॉप 5 गाने।

ये भी देखें – छठ की शुरुआत भोजपुरी के टॉप 5 छठ गीतों के साथ सुनिए भोजपुरी काउंट डाउन शो

5. पांचवे नंबर पर छठ का पॉपुलर गाना है घुमतिया पानी में मछलिया इस गाने को गाया है टुनटुन यादव और शिल्पी राज ने गाना बहुत ही वायरल हो रहा है इस गाने का व्यूज है 258,244 (2lakh)
https://www.youtube.com/watch?v=T5XDOV9DR0c

4. चौथे नंबर है छठ का गीत है भोजपुरी के जाने माने गायक रितेश पाण्डेय का नया गाना पान के पत्ता बाटे न पता, इस गाने को गाया है रितेश पाण्डेय और अंतरा सिंह प्रियंका ने यह गाना भी किसी गाना से कम नहीं है इसका व्यूज है 621,498 (6lakh)
https://www.youtube.com/watch?v=cCN3kF9HSk4

3. तीसरे नंबर पर गाना है छठी माई सुनली गोहार इस गाने को गाया है गायक पवन सिंह ने आप इस वीडियो में खुद ही देख रहे होंगे की कैसे फोन सिंह छठी माई से गोहार लगाते नजर आ रहे है इस गाने का व्यूज है 973,659 (9lakh)
https://www.youtube.com/watch?v=LulYvvCygNM

2. दूसरे नंबर पर गाना है खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत पेन्ह ली पियरिया पिया आपको बता दू छठ में पि या कलर का धोती पहनना सुभ माना जाता है उसी पर बनाया यह गाना इस गाने में आवाज है खेसारी लाल यादव का और गाना का व्यूज है 1,188,516 (1million)
https://www.youtube.com/watch?v=FPJP4j2G39Y

1.पहले नंबर पर छठ का एक गीत है छठी मईया इस समय यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है इस गाने को गाया है भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने इस गाने का व्यूज है 8,310,378 (8million)
https://www.youtube.com/watch?v=slbFmUj2l-M

ये भी देखें – बिहार की टॉप-5 रेसिपी, जो बदल देंगे आपके मुंह का स्वाद

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)