खबर लहरिया Hindi केन बेतवा लिंक परियोजना: विस्थापन और आंदोलन को लेकर अमित भटनागर से खास बात-चीत

केन बेतवा लिंक परियोजना: विस्थापन और आंदोलन को लेकर अमित भटनागर से खास बात-चीत

19 जुलाई को केन बेतवा लिंक परियोजना,रुझ और मचगाय डैम में बरती गई अनियमताओं के विरोध को लेकर केन कि सहायक बराना नदी पर चल रहे चिता आंदोलन पर जा कर आंदोलनकारियों को बर्बता के साथ गिरफ्तारी और अस्पताल में भर्ती अमित भटनागर को लेकर अब भी लगातार बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे। अब इस पूरी घटना में एक नया अपडेट सामने आया है। जिला अस्पताल के आईसीयू में प्रभारी कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई चर्चा के बाद प्रशासन ने केन–बेतवा सहित अन्य प्रभावित परियोजनाओं के छूटे हुए पात्र परिवारों का दोबारा सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रशासन और जय किसान संगठन के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गांव-गांव जाकर दुबारा सर्वे किया जाएगा, ताकि कोई भी सही मायने में प्रभावित परिवार सूची से बाहर न रह जाए। अमित भटनागर का इस परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों को न्याय दिलाने का ये संघर्ष कोई नया नहीं बहुत पुराना है तो सुनिए हमारी इस रिपोर्ट में उनका क्या कहना है।

ये भी देखें – 

अमित भटनागर EXCLUSIVE: क्या केन-बेतवा लिंक परियोजना ग्राम सभाओं की मंज़ूरी से लागू हुई?

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke