खबर लहरिया Blog बिहार की टॉप-5 रेसिपी, जो बदल देंगे आपके मुंह का स्वाद

बिहार की टॉप-5 रेसिपी, जो बदल देंगे आपके मुंह का स्वाद

जानिये बिहार के कुछ मशहूर व्यंजनों के बारे में…..

                                                                                                                               credit- business upturn

अगर आप हर रोज एक जैसे खाने दाल चावल, रोटी सब्जी और बाहर का चाइनीज फूड खा खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब बिहारी फूड ट्राई करें। यकीनन आपके मुंह का टेस्ट बदलने में देर नहीं लगेगी और खाने के बाद यही कहेंगे, ऐसा टेस्टी खाना पहले कभी नहीं खाया था। दरअसल बिहार की पहचान वहां की बोली के साथ-साथ वहां के स्वादिष्ट खाने से भी की जाती है। तो चलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बिहार के कुछ खास डिशेस के बारे में बताते हैं, जो यकीनन आपके मुंह का स्वाद बदल देंगे।

1- लिट्टी चोखा

बिहार के खाने की बात की जा रही है और हम सबसे पहले लिट्टी चोखा की बात न करें, ऐसा भला कैसे हो सकता है? बिहार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जो डिश है वह लिट्टी चोखा है। लिट्टी चोखा बिहारी व्यंजनों का एक हिस्सा है यह बिहार में खाया जाने वाला एक पारम्परिक भोजन है। इसे आप लंच, डिनर या छुट्टी के दिनों में बना कर खा सकते हैं। लिट्टी सत्तू (भुना हुआ बेसन) और कुछ विशेष मसाले से भरा हुआ होता है और इसे बैगन के चोखे या घी के साथ परोसा जाता है।

ये भी देखें : खाने के शौक़ीन लोगों के लिए ख़ास, यूपी के मशहूर पकवान

2- मालपुआ

आप भविष्य में कभी भी बिहार का दौरा करने जाते है, तो मालपुआ जरुर खाइए। यह उत्तर भारत में बनाये जाने वाली डिश है। ये बहुत स्वादिष्ट होता है और इन्हें बनाने का तरीका बहुत ही आसान है। मालपुआ को रबड़ी और खीर के साथ भी खाया जाता है और इन्हें खीरपुआ भी कहा जाता है। मालपुआ घी में तली हुई मैदा, दूध, केला, कसा हुआ नारियल, काजू, किशमिश, चीनी, पानी और हरी इलायची का एक संयोजन से तैयार किया जाता है।

3- बालूशाही

balushahi

                                                                                                                                  साभार: हिंदी रेसिपी

बालूशाही उत्तर भारतीय व्यंजनों में एक पारंपरिक मिठाई है। उत्तर भारतीय मिठाइयों को बालूशाही या बादुशा के नाम से भी जाना जाता है। बिहार का सैदपुर गाँव, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर पड़ता है जो बालूशाही के लिए प्रसिद्ध है। बालूशाही घी के साथ पकाया जाता है, जो मैदा (गेहूं मंजिल) और चीनी की एक विशेष इलाज संयोजन की मीठी शामिल हैं।

4- ठेकुआ/खजुरिया

               साभार: लोकमत न्यूज़ हिंदी

ठेकुआ बिहार की प्रसिद्ध डिस में से एक है। ठेकुआ को खजुरिया या थिकारी के नाम से भी जाना जाता है। इसे विशेष रूप से छठ पूजा के समय बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में ज्यादा बनाया जाता है। ठेकुआ को वनस्पति तेलों, घी, मेवे और गेहूं के भूने आटे के साथ बनाया जाता है। ठेकुआ को छठ पूजा में प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। मान्यता है कि इसे मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी के ईंधन से बनाया जाता है। छठ की पूजा में सूर्य भगवान को ठेकुआ का प्रसाद चढ़ाया जाता है। ठेकुआ खाने के लिए लोग छठ पूजा का इन्तजार करते हैं।

ये भी देखें- बुंदेलखंड : त्योहार और उनसे जुड़े व्यंजन

5- दाल-पीठा

दल-पठ-dal-pitha-recipe-in-hindi-रसप-मखय-तसवर

                                                                                साभार- kukpad.com

बिहार का यह सर्वोत्कृष्ट भोजन चावल के आटे से बनाया जाता है और अंदर मसाला, दाल का पेस्ट और अचार की स्टफिंग की जाती है। फिर पकौड़ी को स्टीम किया जाता है या तला जाता है। अच्छे से भाफ में स्टफिंग होने के बाद इसे गर्मागर्म परोसा जाता है। यह नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। यूपी में इसे फरा तो बिहार में दाल पीठा नाम से जाना जाता है। तो ये थे बिहार के टॉप-5 डिश। आया न मुंह में पानी? तो ट्राई कीजिए और बताइए कैसा लगा?

ये भी देखें :

क्या आप जानते हैं बगजा किसे कहते हैं? नहीं, तो देखिए ये विडियो और आनन्द लीजिए जायकेदार व्यंजन का

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)