खबर लहरिया ताजा खबरें भोजपुरी पंच तड़का शो में सुनिए होली के टॉप 5 गाने

भोजपुरी पंच तड़का शो में सुनिए होली के टॉप 5 गाने

रंगों का त्योहार है होली
खुशियों की बौछार है होली
लाल गुलाबी पीले देखो
रंग सभी रंगीले देखो
पिचकारी भर-भर ले आते
इक दूजे पर सभी चलाते
होली पर अब ऐसा हाल
हर चेहरे पर लाल गुलाल
आओ यारो इसी बहाने
दुश्मन को भी चलें मनाने

हैलो दोस्तों कैसे हो आप सभी? आई होप आप सभी ठीक होंगे, स्वस्थ और मस्त होंगे।

जैसा की हम सभी जानते है 8 मार्च को होली है बस अब कुछ ही समय बचा है
होली का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है इसे मनाने के लिए पूरे एक वर्ष का इंतजार किया जाता है। होली के दिन लोग एक दूसरे को बधाइयां देने के लिए मिठाइयां, गुझिया आदि बाँटते है। लोगों को रंग बिरंगे रंगों से खेलने में भी मजा आता है।

होली आने के कुछ दिन पहले से ही बाजारों में रंग बिरंगे गुलाल नजर आने लगे है और होली की धूम हर जगह दिखाई देने लगी है। अगर हम होली पर बने गाने भोजपुरी इंद्रतरी में सबसे पहले रिलीज किये जाते है यही कारण है।
जब महीना फाल्गुन का हो और कोई तड़कता- भड़कता भोजपुरी गाना रिलीज न हो, ऐसा कैसे हो सकता है।

ये भी देखें – भोजपुरी पंच तड़के में सुनिए भोजपुरी होली के रंगीन गाने

होली के टॉप-5 गाने

5.‘भतीजवा के माई रंगाई’, यह गाना भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज में गाया है। यह एक एल्बम गाना है। आप खुद देख सकते हैं इस गाने में कि कैसे खेसारी लाल होली के धुन में डूबे हुए हैं। इस गाने का व्यूज़ हैं 655K

 

4. ट्रेंडिंग कलर ने मचाया धमाल। ‘टेंडिंग कलर’ में न्यूकमर एक्ट्रेस नीतू यादव नजर आ रही हैं। गाने में नीतू का डांस बेहद ही जानदार और शानदार लग रहा है। गाने के व्यूज़ हैं 25K

 

3. पवन सिंह का एक और गाना जो अपने आप में एक रिकार्ड बन गया है। गाने के बोल कुछ इस तरह है ‘असो के डललका’, पवन सिंह इस गाने में कुछ अलग ही नज़र आये। गाने के व्यूज़ हैं 3,773,302

 

2. ‘हाला भईल होली में’,रिलीज हो चुका है। गाने ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस पर अब तक गाने में 3 मिलियन लोगों द्वारा सुना व देखा जा चुका है।

 

1. राधा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का होली के इस दमदार गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर राधा रावत दमदार गायक खेसारी लाल यादव के साथ बोल्ड अवतार में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। गाने में राधा होली के रंग में रंग के ठुमके लगा रही हैं। ‘मुँहे लागल बा’ गाने को इंटरनेट पर काफी प्यार मिल रहा है। लोग इस गाने को जमकर शेयर और कमेंट भी कर रहे हैं। इस गाने का व्यूज है 4.4M

 

तो देरी न कीजिए ऐसे ही अपना प्यार दिखाते रहिए और इन होली की भोजपुरी गानों का लीजिये मज़ा और दोस्तों में करे शेयर

ये भी देखें – भोजपुरी होली के इन गानों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *