खबर लहरिया जवानी दीवानी भोजपुरी होली के इन गानों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

भोजपुरी होली के इन गानों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

तो दोस्तों होली का त्यौहार आने में बस कुछ ही दिन बचे है तो आप जानना नहीं चाहोगे की भोजपुरी में होली के गाने कौन से है जो की सोशल मीडिया पर धमाल मचाये हुए हैं। जी हां, आज के शो में मैं यही बताने वाली हूँ तो चलिए जानते है। कौन से है वो टॉप 5 गाने।

होली का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है जिसे पूरे देशभर में बड़े धूम-धाम से अपने परिवार व दोस्तों के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी एक-दूसरे के साथ अपने गिले-शिकवे भुलाकर गुलाल लगा कर, गले मिलकर गुजिया खिलाते हैं और प्यार बांटते हैं। होली में लोग अपने घरों में मिठाईया और पकवान भी बनाते है। एक साथ मिल कर रंगो से होली भी खेलते है।

अगर मैं बात करूँ होली की तो होली का जश्न भोजपुरी गानों के बिना अधूरा लगता है। हर साल की तरह इस साल 2022 में भी भोजपुरी इंड्रस्टी में एक से बढ़ कर एक होली गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ये भी देखें – बिहार में जन्में इस सुपरस्टार ने कमाया बॉलीवुड में नाम

5. नंबर का गाना ‘पिचकारी से रंग’ भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने को गाया है भोजपुरी के जाने-माने पॉपुलर अभिनेता दिनेश लाल यादव ने। इन्हें निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है। आप देख सकते है इस गाने में कैसे स्टूडियो में शूट किया गया है। इस गाने के व्यूज़ हैं 579,434

https://www.youtube.com/watch?v=rM2Db…

4. चौथे नंबर पर बना होली का गाना डीजे रिमिक्स गाना है। यह गाना पवन सिंह और डिंप्पल सिंह की आवाज में है। ये गाना भी किसी गाने से कम नहीं है। गाने के व्यूज़ हैं 1,579,194 3.

3. तीसरे नंबर पर है, ‘होली में जीजा गर्दा होई’, इस गाने को गाया है अंकुश राजा और शिल्पी राज ने। इन दोनों के भोजपुरी होली गानों ने यूट्यूब का माहौल रंगीन कर दिया है l इस गाने के व्यूज़ हैं 2,119,852

https://www.youtube.com/watch?v=JcfXe…

2. नंबर पर भोजपुरी के सबसे पॉपुलर अभिनेता, सिंगर नीलकमल सिंह का, यह होली गीत मचा रहा है यूट्यूब पर धमाल। “गाना का बोल होली माल के चक्कर में है” इस गाने में अभिनेत्री है सृष्टि उत्तराखंडी। इस गाने के व्यूज़ हैं 5,305,366

https://www.youtube.com/watch?v=QHIlg…

1. नंबर पर इन दिनों खेसारी लाल भी सोशल मीडिया से कही पीछे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर खेसारी लाल ने भी एक से बढ़ कर एक होली के गाने रिलीज किये हैं। खेसारी लाल यादव का एक गाना ‘भतीजवा के होली’ है। इस गाने में आप खुद ही देख रहे है कि खेसारी लाल होली के जश्न मनाते हुए डांस करते नज़र आ रहे हैं। इस गाने को गाया है खेसारी लाल यादव ने और अंतरा सिंह प्रियंका ने। गाने के व्यूज़ हैं 11,652,558

https://www.youtube.com/watch?v=fK6TV…

ये भी देखें – चुनाव गीत यूपी में मचा रहे हैं धमाल | UP Elections 2022

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke