खबर लहरिया ताजा खबरें ई-श्रम कार्ड के लिए ऐसे अप्लाई करें

ई-श्रम कार्ड के लिए ऐसे अप्लाई करें

पूरा देश कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बेहद परेशान है। इसे देखते हुए सरकार ने कई नियम भी लागू किये हैं। इसी के साथ-साथ गरीबों के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं जिसमें से एक योजना है “ई श्रम कार्ड” योजना। योजना के लाभ के लिए भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। आपको बता दें, 26 अगस्त 2021 को केंद्रीय रोज़गार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ई-श्रम पोर्टल लांच किया गया था।

ई-श्रम पोर्टल पर प्रवासी श्रमिक, निर्माण श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक सहित असंगठित श्रमिकों आदि का नेशनल डाटाबेस तैयार किया जाएगा। जिससे की इन सभी श्रमिकों तक सरकार द्वारा शुरू की गई अलग-अलग योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। अभी तक इस पोर्टल पर देश भर में 3 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने अपना पंजीकरण करवाया है l

श्रम योजना के तहत श्रमिकों को दो लाख तक का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है। पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिक यदि किसी दुर्घटना का शिकार होता है तो मृत्यु या फिर पूर्ण विकलांगता की स्थिति में ₹200000 की धनराशि दी जाएगी। अगर श्रमिक आंशिक रूप से विकलांग होता है तो इस बीमा योजना के तहत वह है ₹100000 का हकदार भी होगा। अगर आप भी ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ लेना चाहते है है तो ई -श्रम पोर्टल पर जाकर तुरंत अप्लाई कर सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

पहला चरण

– सबसे पहले आपको E Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
– अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
– होम पेज पर आपको रजिस्टर ऑन ई-श्रम के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
– इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर व कैप्चा कोड भरना होगा।
– अब आपको ईपीएफओ एवं ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करना होगा।
– फिर सेंड (भेजें) ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
– इसके बाद आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में भरना होगा।
– अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
– अब आपको अपना आधार नंबर भरना होगा फिर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
– इसके बाद आपके मोबाइल फोन पर एक और ओटीपी भेजा जाएगा जो आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके वैलिडेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
– अब आपके सामने आपके आधार कार्ड की डेटाबेस से आप की फोटोग्राफ एवं अन्य जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

दूसरा चरण

– अब आपको कंफर्म टू एंटर अदर डिटेल्स ( जानकारी की पुष्टि) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
– इसके बाद आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी। जैसे :-
*पर्सनल इंफॉर्मेशन
*एजुकेशन क्वालीफिकेशन
*कार्य और कौशल
*बैंक खाते की जानकारी

– आपको सभी ज़रूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
– अब आपको प्रीव्यू सेल्फ डिक्लेरेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
– अब आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
– आपको इस जानकारी को चेक करना होगा।

– इसके बाद आपको डिक्लेरेशन (घोषणा) पर टिक करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
– अब आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके वेरीफाई (पुष्टि करें) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
– अब आपको कंफर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
– इसके बाद आपके सामने आपका ई-श्रम कार्ड खुलकर आ जाएगा।
– अब आपको डाउनलोड यूएएन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
– इस प्रकार आपका ई-श्रम कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :  ई श्रम कार्ड बनवाने की लोगों में लगी होड़, ग्रामीणों से रजिस्ट्रेशन के लिए वसूले जा रहे अधिक पैसे

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)