खबर लहरिया क्षेत्रीय इतिहास ललितपुर : एक सैर हो जाये ऐतिहासिक सुम्मेरा तालाब की

ललितपुर : एक सैर हो जाये ऐतिहासिक सुम्मेरा तालाब की

ललितपुर जिले का ‘सुमेरा तालाब’ इतिहास और लोगों की आस्थाओं से जुड़ा हुआ है। यह माना जाता है कि सुमेरा तालाब में नहाने से चर्म रोग ठीक हो जाता है।

सुमेरा तालाब के नाम के पीछे भी एक बहुत बड़ा इतिहास है। यह कहानी शुरू होती है चन्देली के राजा सुमेर से। राजा सुमेर के परिवार में राजपाठ को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद उन्हें अपनी प्रॉपर्टी (सत्ता) से बेदखल कर दिया गया। उस समय राजा सुमेर बहुत दुःखी हुए। वह मानसिक तनाव में थे। उन्हें शिकार करने का शौक़ था। ऐसे में अपने मन को हलका करने के लिए वह ललितपुर जिले के पहाड़ी क्षेत्र में शिकार की तलाश में गए। ज़्यादा रात होने पर उन्हें जंगल में ही रुकना पड़ा। उन्हें पास में एक पोखरा (तालाब) दिखा।

know about the history of summera pond of lalitpur district

                             ललितपुर जिले का ऐतिहासिक सुमेरा तालाब

ये भी देखें – महिला ने खेत को बना डाला ‘छोटा आइलैंड’, जानें किरण कुमारी राजपूत की आपदा से अवसर की कहानी

राजा सुमेर को चर्म रोग था। तालाब में नहाने के बाद उन्हें कुछ आराम हुआ। इसके बाद वह वापस चंदेली लौट गए। फिर वह अगली बार अपनी पत्नी ललिता बाई के साथ दोबारा तालाब आये। ऐसा कहा जाता है कि तालाब में नहाने के बाद राजा सुमेर का चर्म रोग ठीक हो गया।

know about the history of summera pond of lalitpur district

जब रानी ललिता बाई ने यह चमत्कार देखा तो उन्होंने राजा से कहा कि राजा, जब छोटे से पोखरे के पानी का इतना असर है तो क्यों न यहां पर एक बड़ा तालाब खुदवाया जाए। रानी की बात मानते हुए राजा ने बड़ा तालाब खुदवाया। उस तालाब का नाम तब रानी ने “सुमेरा तालाब” रखा।

ये भी देखें – महोबा के अर्जुन बांध में इस समय दिख रही झरने-सी खूबसूरती

इसके बाद यह तालाब लोगों की आस्थाओं से जुड़ गया और यह कहा जाने लगा कि इस तालाब में नहाने से सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है या यह सिर्फ कहानी है, कुछ कहा नहीं जा सकता।

ये भी देखें – मध्यप्रदेश : भेड़ाघाट का धुआँधार जलप्रपात है ‘विश्व धरोहर’ का हिस्सा

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journal   ism, subscribe to our  premium product KL Hatke