खबर लहरिया Blog Kami Rita Sherpa: कामी रीता ने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 30 बार चढ़ाई कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Kami Rita Sherpa: कामी रीता ने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 30 बार चढ़ाई कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

कामी रीता पर्वतारोही 54 वर्ष के हैं और 2 दशकों से अधिक समय से पहाड़ों पर चढ़ाई कर रहे हैं। जब वह एक सहायक कर्मचारी के रूप में एवरेस्ट के अभियान में शामिल हुए थे तब उन्होंने अपनी पहली यात्रा 1992 में शुरू की थी।

Kami Rita made a world record by climbing the world's highest peak Mount Everest 30 times.

                                          नेपाल के कामी रीता शेरपा की तस्वीर ( फोटो साभार – सोशल मीडिया)

नेपाल के कामी रीता शेरपा ने आज बुधवार सुबह 7:49 बजे 30वीं बार माउंट एवरेस्ट की चढाई पूरी कर ली। वह अकेले व्यक्ति हैं जिन्होंने 30 बार चढाई की है। ऐसा कर के उन्होंने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट जोकि दक्षिणी एशिया के हिमालय के शिखर पर स्थित है यह नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र के बीच की सीमा में आते हैं। इस पर चढ़ाई करना आसान बात नहीं है जैसे- जैसे इस पर चढाई की जाती है वैसे – वैसे तापमान घटने लगता है और खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत करना पड़ता है। किसी का एक बार चढ़ना मुश्किल हो जाता है लेकिन यहां नेपाल के व्यक्ति कामी रीता शेरपा ने 30 बार चढाई कर ली ये ताजुब की बात है और खुशी की भी। इतना हौसला और लगन की दुनिया की सबसे ऊँची चोटी पर चढ़ पाए। आज बुधवार सुबह 22 मई को नेपाल के एवरेस्ट मैन- कामी रीता ने रिकॉर्ड 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अभियान निगरानी और सुविधा क्षेत्र कार्यालय के प्रमुख खिमलाल गौतम ने पुष्टि की, “आज सुबह 7:49 बजे, कामी रीता शेरपा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने सिर्फ नौ दिन पहले बनाया था। यह दुनिया के शीर्ष पर उनकी 30वीं चढ़ाई का प्रतीक है।”

ये भी देखें – गोरखगिरी पर्वत करवाता है चित्रकूट धाम की सैर

कामी रीता शेरपा का सफर

नेपाल के सोलुखुम्बु के थामे गांव की मूल निवासी कामी रीता सेवन समिट ट्रेक्स में सीनियर गाइड के रूप में काम कर रहें हैं। इसके साथ ही माउंट एवरेस्ट सहित नेपाल के ऊंचे हिमालय में अभियान की देखरेख करते हैं।

इस साल 2024 की 12 मई को उन्होंने पहली चढ़ाई की थी उसके बाद यह सीज़न की उनकी दूसरी चढ़ाई है।

कामी रीता पर्वतारोही 54 वर्ष के हैं और 2 दशकों से अधिक समय से पहाड़ों पर चढ़ाई कर रहे हैं। जब वह एक सहायक कर्मचारी के रूप में एवरेस्ट के अभियान में शामिल हुए थे तब उन्होंने अपनी पहली यात्रा 1992 में शुरू की थी।

अन्य उपलब्धियाँ

कामी रीता का सफर सिर्फ माउंट एवरेस्ट तक सिमित नहीं उन्होंने इसके अलावा K2, चो ओयू, ल्होत्से और मनास्लु सहित अन्य दुर्जेय चोटियों पर चढ़ाई कर जीत हासिल की है।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मई के अंत में शेरपा काठमांडू से अभियान के लिए निकले थे। उनके साथ लगभग 28 पर्वतारोही शामिल थे। वे पर्वतारोहियों के गाइड (मार्गदर्शक) के रूप में सागरमाथा पर चढ़ रहे हैं। कामी रीता सागरमाथा चढ़ाई के 71 साल लंबे इतिहास में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे ज्यादा बार चढ़ने का रिकॉर्ड बनाने वाली पर्वतारोही बन गए हैं।

आपको बता दें कि माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए परमिट लेने की आवश्यकता होती है। नेपाल विदेशी पर्वतारोहियों से 11,000 अमेरिकी डॉलर लेता है, लेकिन पर्वत पर चढ़ने के लिए खर्च 40,000 से 90,000 अमेरिकी डॉलर के बीच होता है। किसी अभियान का खर्च तब और बढ़ जाता है जब मौसम अनुकूल नहीं होता क्योंकि यह आम तौर पर साल में केवल दो सप्ताह तक चलता है।

मई 1953 में तेनजिंग नोर्गे शेरपा और न्यू जोसेन्डर एडमंड पर्सिवल हिलेरी ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहली बार कदम रखा था उसके बाद से लगभग 7,000 पर्वतारोही नेपाल से एवरेस्ट पर चढ़ चुके हैं।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke