खबर लहरिया Hindi India Vs Afghanistan T20I series: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच T20I मैच सीरीज का शेड्यूल (Schedule) जारी, जानें कब और कहाँ होंगे मैच 

India Vs Afghanistan T20I series: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच T20I मैच सीरीज का शेड्यूल (Schedule) जारी, जानें कब और कहाँ होंगे मैच 

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने होंगे। भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज़ की घोषणा हो गई है लेकिन इस बार मुकाबले में एक दिलचस्प बात है। मेजबान अफगानिस्तान होगा और मैच भारत की राजधानी दिल्ली में खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा। 

इस सीरीज से पहले इसी साल जून 2026 में अफगानिस्तान ने भारत का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट और तीन मैचों की ODI सीरीज़ खेली गई। भारत ने ODI सीरीज़ 3-0 से और टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती थी। अब अफगानिस्तान की कोशिश T20 फॉर्मेट में इस प्रदर्शन का जवाब देने की होगी। वहीं भारतीय टीम के लिए भी यह सीरीज़ एशियन गेम्स से पहले अहम तैयारी का मौका होगी।

अफगानिस्तान क्यों कर रहा है भारत में मेजबानी?

इस सीरीज़ की सबसे खास बात यही है कि अफगानिस्तान आधिकारिक तौर पर मेजबान टीम होगी, लेकिन उसके घरेलू मैच भारत में खेले जाएंगे। जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में सुरक्षा और अन्य परिस्थितियों के कारण लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नियमित रूप से आयोजित नहीं हो पा रहा है। इसलिए अफगानिस्तान अपनी घरेलू सीरीज़ के लिए भारत और अन्य देशों के मैदानों का इस्तेमाल करता रहा है।

India Vs Afghanistan T20I series कब और कहाँ 

भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच का इतिहास 

बीसीसीआई की रिपोर्ट के अनुसार भारत और अफगानिस्तान के बीच जनवरी 2024 में तीन मैचों की T20I सीरीज़ हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों देशों के बीच 2018 में ऐतिहासिक टेस्ट मैच भी खेला गया था। इसके बाद से दोनों टीमें अलग-अलग फॉर्मेट में कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं।

India Vs Afghanistan T20I series की टिकटों की बिक्री कब शुरू होगी?

फिलहाल सितंबर 2026 की इस सीरीज़ के टिकटों की बिक्री, कीमत और बुकिंग की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए अभी टिकट की कीमत या बुकिंग की तारीख बताना जल्दबाजी होगी।

हालांकि, सीरीज़ के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार FanCode के पास होने की जानकारी सामने आई है और तीनों मैच आधिकारिक वेबसाइट और एप पर जाकर लाइव देखे जा सकेंगे।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *