बाँदा जिले के अतरहट गांव की गलियों में बारिश के बाद हालात बेहद खराब हैं। 3 अगस्त की बारिश के बाद कई रास्ते पानी में डूब गए और ग्रामीणों को इसी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या नई नहीं है, कई महीनों तक गलियों में पानी और उसके बाद कीचड़ लोगों के लिए परेशानी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों में गांव के विकास के लिए प्रधान ने आखिर क्या काम करवाया, यह भी एक बड़ा सवाल है। लोगों का कहना है कि कभी इस तरह से चुनाव नहीं बढ़े हैं, लेकिन इस साल 1 साल के लिए चुनाव और बढ़ा दिया गया है। ग्रामीणों का सवाल है कि अगर 5 साल में गांव में उस तरह का विकास नहीं कराया गया, तो 1 साल में क्या काम करेंगे? अब ग्रामीणों की मांग है कि नाली और आईसीसी डलवाई जाए, जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’