खबर लहरिया जिला खेती से स्टेज तक का सफ़र सुनिए सुमेर सिंह की यात्रा

खेती से स्टेज तक का सफ़र सुनिए सुमेर सिंह की यात्रा

बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले के गायक सुमेर सिंह यादव उनकी गायकी की वजह से लोगों में काफी मशहूर है। वह ब्लॉक जतारा के ग्राम पंचायत करमोरा गाँव के रहने वाले हैं। वह कहते हैं कि पहले वह खेती करते थे। लेकिन जब गाँव के लोग लोक संगीत और भजन आदि गाते थे। तो वह भी उनके साथ जाते थे। उन्हें काफी अच्छा लगता था। फिर उन्होंने सोचा कि उन्हें भी बुंदेलखंड और अपने गाँव का नाम रौशन करना है। वह कहते हैं कि धीरे-धीरे वह खुद ही प्रोग्राम करने लगे। ऐसे ही वह लोगों में जाने-जाने लगे। वह राई,कहरवा लोक गीत, भजन, कीर्तन आदि गाते हैं।

उनका कहना है कि सबसे ज़्यादा लोग उनके द्वारा गायी गयी राई गीत पसंद करते हैं। वह कहते हैं कि वह हर जगह अपने आठ से नौ सदस्यों के साथ जाते हैं। जैसे अभी तक वह जबलपुर,दमोह,पन्ना, छतरपुर,सागर,झांसी,ललितपुर और टीकमगढ़ जिले गए हैं। वह कहते हैं कि जब उन्होंने गाने की शुरुआत की थी। तब उनके साथ सब गाँव के लोग थे। लेकिन अब वह नहीं है। वह कहते हैं कि अब उन्हें बस बुंदेलखंड का नाम रौशन रखना है।

कोविड से जुड़ी जानकारी के लिए ( यहां ) क्लिक करें।