खबर लहरिया जिला वाराणसी : मिलिए गाँव साई के लोकल गायक से, जो भोजपुरी में गीतों को करते है प्रस्तुत

वाराणसी : मिलिए गाँव साई के लोकल गायक से, जो भोजपुरी में गीतों को करते है प्रस्तुत

उत्तर प्रदेश के जिला वाराणसी के ब्लॉक हरहुआ गाँव साईं के रहने वाले अमित पाठक गीत गाते हैं। वह अपने गायकी के सफर के बारे में बताते हैं कि उन्हें गाना सुनना काफी पसंद था। वह गाना सुनते थे और पढ़ाई करते थे। गाना सुनते समय वह हमेशा एक गायक बनने का सोचा करते थे। चाहते थे कि उन्हें भी अवार्ड मिले।

लेकिन जब उन्होंने मनोज तिवारी का गाना सुना। उसी दिन से उन्होंने गाना लिखना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह एक घंटे गाना भी गाते थे। वह बताते हैं कि आज उन्हें कहीं न कहीं से गाना गाने के लिए बुलाया जाता हैं। चाहें वो लोक गीत हो, होली का गीत हो या फिर कीर्तन-भजन गाना हो। वह कहते हैं कि जब लोगों द्वारा उन्हें कुछ मिलता है तो उन्हें काफी अच्छा लगता है।

जब अमित ने गाना शुरू किया तो लोग उन्हें यह कहकर छेड़ते थे कि वह क्या ही गाएंगे। उस समय उन्हें थोड़ा डर भी लगता था। उन्हें लगता था कि अगर उन्होंने गाया और लोगों को पसंद नहीं आया तो क्या होगा। लेकिन इस डर के बावजूद भी वह पीछे नहीं हटे। वह अपने गाने को लोगों के बीच रखते रहें। आज उन्हें प्रोग्राम में गाने का मौका मिलता है। जो उनका सपना था, वह अब पूरा हुआ। वह अब और भी बड़े स्थान पर गाना चाहते हैं और वह यह पूरा करके ही रहेंगे।