मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उनके लिए एक बड़ी खबर आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा ग्रुप- 2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत कुल 2306 पदों पर भर्ती का नोटिफ़िकेशन जारी किया गया है।
इसकी आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और इसमें उम्मीदवार 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए राज्य के 61 विभागों और सरकारी संस्थाओं में नियुक्तियाँ की जाएँगी।
अगर पदों की बात करें तो सबसे ज़्यादा 530 स्थान मध्य प्रदेश राज्य राज्य कृषि विपणन बोर्ड में सहायक उप निरीक्षक के पदों के लिए हैं। इसके अलावा पंचायत राज संचालनालय में 373, आयुक्त सहकारिता में 105, महिला एवं बाल विकास विभाग में 88, एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन में 118, उद्योग संचालनालय में 45 पद भरे जाएँगे। वहीं राज्य के कई मेडिकल कॉलेजों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों, नगर निगमों, विकास प्राधिकरणों, सहकारी दुग्ध संघों और अन्य सरकारी संस्थानों में भी अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न विभागों में डेटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, लेखापाल और सोशल वर्कर जैसे कई महत्वपूर्ण पद भी इस भर्ती का हिस्सा हैं।
इनमें दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पटवारी के 200 पद भी शामिल हैं। इन पदों का जिलावार विवरण अलग से जारी किया गया है। पटवारी पद के लिए अलग पात्रता, आयु सीमा और चयन संबंधी नियम लागू होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विभिन्न विभागों में स्थानों का विवरण
यह भर्ती विभागों के साथ-साथ राज्य के कई सरकारी विभागों और संस्थानों में नियुक्तियाँ की जाएँगी। इनमें स्थानीय निधि संपरिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग और कई सरकारी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट लाइब्रेरियन, कैटलॉगर और सोशल वर्कर जैसे पदों पर भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इसके अलावा सतना, जबलपुर, बुरहानपुर, सिंगरौली, मुरैना और रीवा अगर निगमों में भी तकनीकी और प्रशासनिक पदों के लिए भर्ती होने वाली है। ज्य के अलग-अलग पॉलिटेक्निक कॉलेजों में ग्रंथालय लिपिक समेत अन्य सहायक पद भी इस परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे। वहीं, एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और इंदौर, उज्जैन व जबलपुर के सहकारी दुग्ध संघों में ग्रामीण विस्तार पर्यवेक्षक सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।आवेदन करते समय उम्मीदवार अपने योग्यता और रुचि के अनुसार पदों का चयन कर सकेंगे।
परीक्षा शुल्क
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 अगस्त 2026 |
| संसोधन की अंतिम तिथि | 23 अगस्त 2026 |
| परीक्षा प्रारंभ | 22 सितंबर 2026 |
| आवेदन शुल्क | सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए |
| एसटी, एससी, ओबीसी, ईडबल्यूएस और दिव्यांग (मप्र निवासी) | 250 रुपए |
एमपीईएसबी की यह संयुक्त भर्ती परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है। चयन प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार होगी और उम्मीदवारों का चयन उनकी मेरिट के साथ संबंधित विभाग की रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें। किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
