खबर लहरिया क्राइम फैजाबाद जिले के करौंदी गाँव में 5 वर्षीय बालिका का अपहरण | KhabarLahariya

फैजाबाद जिले के करौंदी गाँव में 5 वर्षीय बालिका का अपहरण | KhabarLahariya

18 अक्टूबर 2018, ज़िला फैजाबाद, हिंदी समाचार
फैजाबाद ज़िले के करौंदी गॉंव में पांच वर्षीय बालिका का बुधवार को अपहरण हो गया है। पुलिस प्रशासन, गॉंव के प्रधान और परिवार द्वारा काफी समय तक छानबीन जारी रही पर अब तक उस बच्ची का कोई पता नहीं मिल पाया है। बीकापुर थाने के सीइओ अरविन्द चौरसिया द्वारा परिजनों के शिकायत करने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।