अयोध्या धाम के श्री संत तुलसीदास घाट और साकेत क्षेत्र में दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदारों को पुलिस प्रशासन की ओर से दुकानें बंद करने का निर्देश दिया गया है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें 8 तारीख तक दुकानें बंद रखने को कहा गया है। इसके बाद 9 और 11 तारीख के आयोजनों के चलते भी दुकानदारी प्रभावित रहेगी। दुकानदारों का आरोप है कि दीपोत्सव शुरू होने के बाद से हर साल त्योहार के समय उन्हें दुकानें लगाने से रोक दिया जाता है। ऐसे में सवाल है कि जिन छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी इन्हीं दुकानों से चलती है, वे दिवाली कैसे मनाएंगे?
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’