खबर लहरिया Blog Delhi flood: यमुना नदी का पानी पहुंचा कश्मीरी गेट-आईटीओ, जानें क्यों बढ़ रहा है जलस्तर?

Delhi flood: यमुना नदी का पानी पहुंचा कश्मीरी गेट-आईटीओ, जानें क्यों बढ़ रहा है जलस्तर?

सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

Delhi flood, Yamuna river water reached Kashmiri Gate-ITO, know why the water level is rising?

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके डूब चुके हैं/ फोटो – पीटीआई

Delhi flood news: दिल्ली के यमुना नदी का पानी कश्मीरी गेट व आईटीओ तक पहुंच गया है। वहीं केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर आज सुबह 8 बजे तक 208.48 मीटर तक पहुंच गया है।

एमसीडी के मुताबिक, बाढ़ जैसी स्थिति की वजह से दिल्ली के सिविल लाइंस जोन के निचले इलाकों में 10, शहादरा में 7 स्कूल आज बंद रहेंगे। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने यह भी कहा कि दिल्ली के जिन भी इलाकों में पानी भर रहा है वहाँ पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद किया जा रहा है।

यह भी बता दें कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है वहीं ब्ल्यू लाइन सामान्य तौर पर चल रही है।

ये भी पढ़ें – Monsoon 2023: मौसम विभाग ने कई राज्यों में ज़ारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें कौन है वे राज्य?

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह

सीएम केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी यमुना नदी के बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए पत्र लिखा जिसमें उन्होंने हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी का ज़िक्र किया और गृह मंत्री अमित शाह से अपील करी कि हथिनीकुंड बैराज का पानी सीमित गति से छोड़ा जाए। बताया कि हथिनीकुंड बैराज का पानी छोड़े जाने की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है क्योंकि पिछले तीन दिनों में दिल्ली में बारिश नहीं हुई है।

 

लोग प्रशासन का सहयोग करें – दिल्ली के सीएम

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने यमुना नदी से पैदा हुई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लोगों से एक-दूसरे को सहयोग करने को कहा है। ट्वीट करते हुए लिखा,”यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें। जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को evacuate (खाली कराना) कर रहे हैं। वहाँ रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।”

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट किये जा रहे बंद बंद

सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

सीएम द्वारा सभी स्वयंसेवकों, पार्षदों, विधायकों और अन्य सभी लोगों से राहत शिविरों का दौरा करने और हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील भी की गई है।

ये भी पढ़ें – World Population Day 2023: जनसंख्या नियंत्रण महिलाओं के हिस्से क्यों?

बाढ़ग्रस्त इलाकों में लगी 144 CrPC

                               निचले इलाकों में भरा यमुना का पानी/ फोटो – HT ट्विटर

दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है। दिल्ली सरकार के अनुसार, अपनी निकासी योजना के तहत, निचले इलाकों में रहने वाले कुल 16,564 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 14,534 लोग शहर भर में टेंट व शेलटर में रह रहे हैं। इसके साथ ही कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संकट को कम करने व तत्काल उपाय करने के लिए एक सरकारी निकाय, केंद्रीय जल आयोग को एक भी पत्र लिखा था।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke