खबर लहरिया ताजा खबरें कोल्ड स्टोरेज हादसे में दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 12 घायल | Prayagraj Cold Storage Collapse

कोल्ड स्टोरेज हादसे में दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 12 घायल | Prayagraj Cold Storage Collapse

प्रयागराज जिले के फाफामऊ ब्लॉक के चांदापुर गांव स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर में 23 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे बड़ा हादसा हो गया। लंच के समय अचानक पूरा कोल्ड स्टोर गिर गया, जिसमें काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।

बताया जा रहा है कि स्टोर में लगभग 80 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से अब तक 14 लोगों को बाहर निकाला गया, जबकि 9 मजदूरों की मौत और कई घायल होने की पुष्टि हुई है। मृतक जगदीश की मां ने बताया कि उनका बेटा पिछले 20 साल से बिजली का काम करता था और परिवार का इकलौता कमाने वाला था।

यह कोल्ड स्टोर किसानों के आलू भंडारण का मुख्य केंद्र था, जहां किसान अपनी फसल सुरक्षित रखते थे। हादसे से मजदूरों के साथ-साथ किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *