खबर लहरिया अंतर्राष्ट्रीय ईरान-इजरायल तनाव के असर से बांदा में पेट्रोल खत्म, पंप से लौटे लोग | Banda News

ईरान-इजरायल तनाव के असर से बांदा में पेट्रोल खत्म, पंप से लौटे लोग | Banda News

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत के कई शहरों में भी देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पेट्रोल और एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की खबर सामने आई है।

25 और 26 मार्च 2026 को शहर के कई पेट्रोल पंपों पर अचानक पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बांदा के भदौरिया पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल खत्म होने की स्थिति देखने को मिली, जहां कई ग्राहक बिना पेट्रोल लिए ही वापस लौटने को मजबूर हो गए।